11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहर की सफाई के दावों पर दाग,खुले में सड़ रह मवेशियों के शव

नरसिंहपुर.शहर में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के दावों के बीच नगर पालिका का ट्रेंचिंग ग्राउंड बदहाली की तस्वीर पेश कर रहा है। कचरा निस्तारण के लिए बनाए गए इस स्थल की स्थिति ऐसी हो गई है कि यह अब मवेशियों के लिए मौत का अड्डा बनता जा रहा है। यहां खुले में पड़े मृत पशुओं […]

2 min read
Google source verification
Smoke from garbage fires is increasing health risks

Smoke from garbage fires is increasing health risks

नरसिंहपुर.शहर में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के दावों के बीच नगर पालिका का ट्रेंचिंग ग्राउंड बदहाली की तस्वीर पेश कर रहा है। कचरा निस्तारण के लिए बनाए गए इस स्थल की स्थिति ऐसी हो गई है कि यह अब मवेशियों के लिए मौत का अड्डा बनता जा रहा है। यहां खुले में पड़े मृत पशुओं के शव न केवल प्रशासनिक लापरवाही उजागर कर रहे हैं, बल्कि गंभीर स्वास्थ्य संकट को भी जन्म दे रहे हैं।


शव निस्तारण के लिए बजट, लेकिन व्यवस्था नदारद

जानकारी के मुताबिक नगर पालिका के पास मृत मवेशियों के निस्तारण के लिए हर साल करीब 5 लाख रुपए का प्रावधान है। इसके बावजूद जमीनी स्तर पर कोई प्रभावी व्यवस्था नजर नहीं आती। शव कई दिनों तक खुले में पड़े रहते हैं, जिससे आसपास दुर्गंध का वातावरण बना रहता है।


प्रदूषण और बीमारियों का बढ़ता खतरा

ट्रेंचिंग ग्राउंड और डंपिंग यार्ड के आसपास का क्षेत्र तेजी से प्रदूषित हो रहा है। सड़ते शवों से उठती बदबू और कचरे में लगने वाली आग से निकलने वाला धुआं वातावरण को जहरीला बना रहा है। इससे वहां कार्यरत कर्मचारियों के साथ.साथ आसपास के रहवासियों के स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर पड़ रहा है।


प्लास्टिक निगलने से हो रही मवेशियों की मौत


खुले में घूमने वाले मवेशी भोजन की तलाश में ट्रेंचिंग ग्राउंड तक पहुंच जाते हैं। कचरे में मौजूद प्लास्टिकए पॉलीथिन और जहरीले अपशिष्ट को वे चारा समझकर खा लेते हैंए जिससे उनकी मौत हो रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार कई मवेशी तड़प.तड़प कर दम तोड़ देते हैंए लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।


नियमों की अनदेखी, जिम्मेदारी तय नहीं


स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि नगर पालिका केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित है। न तो शवों को समय पर हटाया जा रहा है और न ही ट्रेंचिंग ग्राउंड को सुरक्षित बनाया गया है। जबकि नियमों के अनुसार मृत पशुओं का तत्काल निस्तारण जरूरी होता है, ताकि संक्रमण फैलने से रोका जा सके।

पनप रहा आक्रोश, सुधार की मांग तेज


शहरवासियों में इस समस्या को लेकर आक्रोश बढ़ रहा है। लोगों ने मांग की है कि ट्रेंचिंग ग्राउंड में वैज्ञानिक तरीके से कचरा प्रबंधन किया जाए, मृत पशुओं के लिए अलग व्यवस्था बनाई जाए और आवारा मवेशियों के संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

बड़ी खबरें

View All

नरसिंहपुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग