
narsinghpur
नरसिंहपुर. होशंगाबाद रेत ठेकेदार आरके प्राइवेट लिमिटेड कंपनी और नरसिंहपुर जिले की रेत कंपनी धनलक्ष्मी मर्चेंडाइज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी अब रेत खदानों को लेकर आमने सामने देखी जा रही हैं। होशंगाबाद और नरसिंहपुर सीमा क्षेत्र के अंतर्गत रेत खदान को लेकर उपजे विवादों की खबर लगातार मिल रही हैं उसके बावजूद नरसिंहपुर जिला खनिज विभाग और प्रशासन के द्वारा आरके रेत कंपनी की करतूतों पर पर्दा डाला जा रहा है। गौरतलब है कि होशंगाबाद आरके प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के गुर्गों द्वारा नरसिंहपुर सीमा क्षेत्र के अंतर्गत माल्हनवाडा रेत खदान बिना सीमांकन के खदान संचालित ही जा रही हैं, इस खदान में दर्जनों डंपर और ट्रैक्टर ट्राली रोजाना अवैध रूप से भरे जा रहे हंै। खदान टेंडर प्रक्रिया के अनुसार आरके प्राइवेट रेत कंपनी के द्वारा मनमानी की जा रही है, जबकि खनिज नीति के अनुसार पूर्ण रूप से अवैध खनन और परिवहन किया जा रहा है। जिसकी हकीकत सालीचौका क्षेत्र के अंतर्गत धनलक्ष्मी रेत कंपनी के चेक पोस्ट पर देखने को मिली, जहां माल्हनवाड़ा रेत खदान से भरकर आ रहे डंपर और हाईवा में अवैध रूप से 3 से लेकर 7 घन मीटर रेत गाडिय़ों में पाई गई थी। जिसमें खनिज इस्पेक्टर और प्रशासन के द्वारा इन गाडिय़ों को रोक कर चेकिंग के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई है, खनिज विभाग के इस रवैया से साफ जाहिर हो रहा है कि प्रशासन के द्वारा होशंगाबाद रेत ठेकेदार आर के प्राइवेट कंपनी के ऊपर किस कदर मेहरबान है। रेत खदान को लेकर जहां दोनों जिलों के रेत ठेकेदार आमने सामने देखे जा रहे हैं वहीं इस तरह की घटनाओं पर अंकुश न लगना कहीं न कहीं प्रशासन की बड़ी चूक के रूप में देखी जा रही है।
नरसिंहपुर सीमा से लगी रेत खदानों पर कंपनी के गुर्गे होते हैं हथियारों से लैस
होशंगाबाद और नरसिंहपुर जिला सीमा के अंतर्गत रेत खदानों में आरके कंपनी के गुर्गे बंदूक और हथियारों से लैस होकर खदानों पर देखे जा रहे हैं । रेत खदानों को लेकर आए दिन होशंगाबाद रेत ठेकेदार की मनमानी सोशल मीडिया पर देखी जा रही है । जहां अवैध रूप से डंपर और हाईवा रेत से भरे जा रहे हैं, जिसमें प्रशासन की कहीं ना कहीं मिलीभगत की चर्चा हो रही है। वहीं नरसिंहपुर होशंगाबाद जिला सीमा पर स्थित रेत खदानों में अवैध उत्खनन और परिवहन पर आए दिन होशंगाबाद आरके प्राइवेट कंपनी के गुर्गों द्वारा रेत खदानों पर हथियार लहराते हुए दहशतगर्दी करते नजर आ रहे हैं, जिससे नरसिंहपुर जिले में भय का माहौल बना हुआ है। वहीं नरसिंहपुर जिले की रेत कंपनी के सालीचौका चैक पोस्ट पर माल्हनवाडा रेत खदान से अवैध रूप से खनन करते हुए दर्जनों डंपर और हाईवा में अवैध परिवहन करने से वाद विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है। ऐसे हालातों को देखते हुए रेत कंपनियों को लेकर किसी दिन बड़ी दुर्घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता। पर इतना जरूर है कि प्रशासन द्वारा कोई कदम न उठाने से होशंगाबाद रेत ठेकेदार आरके कंपनी के गुर्गे दहशतगर्दी फैलाने से नहीं चूक रहे हैं।
Published on:
17 Mar 2021 10:04 pm
बड़ी खबरें
View Allनरसिंहपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
