29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानलेवा हो सकती है आंखों को चौंधिया देने वाली एलईडी,लेजर लाइट और हाईपावर आडियो

नरसिंहपुर- वाहनों के नए-नए संस्करणों में आ रहे बदलावों के चलते इन दिनों नरसिंहपुर जिले में भी लग्जरी और आधुनिक सुविधाओं से लैस किस्म के फोरव्हीलर वाहनों का शौक लोगों में बढ़ता जा रहा है। जिसके कारण शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की सडक़ों पर भी इस तरह के वाहनों के संख्या बढ़ गई है। लेकिन […]

2 min read
Google source verification
Eye-glaring LEDs, laser lights,

Eye-glaring LEDs, laser lights,

नरसिंहपुर- वाहनों के नए-नए संस्करणों में आ रहे बदलावों के चलते इन दिनों नरसिंहपुर जिले में भी लग्जरी और आधुनिक सुविधाओं से लैस किस्म के फोरव्हीलर वाहनों का शौक लोगों में बढ़ता जा रहा है। जिसके कारण शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की सडक़ों पर भी इस तरह के वाहनों के संख्या बढ़ गई है। लेकिन इन लग्जरी वाहनों में आ रहे हाई पावर आडियो सिस्टम,आंखों को चौधियां देने वाली एलईडी और लेजर लाइटस के शौक जानलेवा भी हो सकते हैं। सडक़ों पर अक्सर रात में दौड़ते ऐसे वाहन किसी को भी मौत का ग्रास बना सकते हैं। उल्लेखनीय है इस तरह के वाहनों में सबसे अधिक समस्या का सामना लोगों को रात के समय सिंगल रोड पर क्रासिंग के दौरान करना पड़ता है। वाहनों में लगी हुई आंखों को चकाचौंध कर देने वाली हाईबीम एलईडी और लेजर लाइट के कारण सामने वाले वाहनों को कुछ नजर ही नहीं आता है। जिससे गंभीर हादसे की शतप्रतिशत आशंका बनी रहती है। इस तरह के सैंकड़ों वाहन जिले भर में बेखौफ दौड़ रहे हैं। लिहाजा समय समय पर इनकी जांच करते हुए नियंत्रण की जरूरत है।


नौसिखिए चालक नहीं करते डिपर लाइट का उपयोग


नए नए वेरियंट की गाडिय़ों में आमतौर अधिकाशं चालक नौसिखिए जैसे होते हैं। जो रात को क्रासिंग के दौरान वाहनों में लगे डिपर लाइट या इंडीकेटर का इस्तेमाल नहीं करते हैं। जिसके कारण सामने से आने वाले चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा जब चकाचौंध भरी लाइट और तेज रफ्तार के साथ गाड़ी में अंदर लगा हुआ आडियो सिस्टम तेज आवाज में बजता हुआ गुजरता है तो दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है।विशेषज्ञों की मानें तो हाई.पावर ऑडियो सिस्टम वाहन चालकों और यात्रियों की सुनने की क्षमता को कम कर देते हैं। इससे ध्यान भटक जाता है और हादसे हो जाते हैं। जब तेज गति म्यूजिक चलता है तो वाहन चालक भी मस्ती में आ जाता है। इस दौरान लापरवाही हो जाती है। स्पीड बढ़ती है। नियमों का ध्यान नहीं रहता है। हाई.पावर ऑडियो सिस्टम चालक ही नहीं राहगीर और अन्य चालकों के लिए भी जानलेवा है।

बड़ी खबरें

View All

नरसिंहपुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग