26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक माह की मेहनत से तैयार हुआ 1000 गोवंश के लिए साल भर का आहार

Cow Grass Collection Campaign

Cow Grass Collection Campaign

नरसिंहपुर. जिले के समीपस्थ ग्राम डांगीढाना से एक सकारात्मक और प्रेरणादायक पहल सामने आई है, जहां त्रिनेत्री सेवा समिति के युवाओं ने गोसेवा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है। समिति ने एक हजार निराश्रित गोवंश के लिए पूरे वर्ष के आहार की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए 1600 ट्रॉली भूसा तैयार कर लिया है। यह कार्य केवल सेवा नहीं, बल्कि समर्पण, श्रम और सामूहिक सहयोग की मिसाल बन गया है।

गो-ग्रास संग्रहण महाअभियान


इस पहल की शुरुआत पिछले माह बहोरीपार गोशाला में आयोजित गो-ग्रास संग्रहण महाअभियान से हुई थी। उसी दौरान समिति के सदस्यों ने संकल्प लिया था कि वे अपनी गोशालाओं में रह रहे गोवंश के लिए कम से कम 1500 ट्रॉली भूसा तैयार करेंगे। इस लक्ष्य को लेकर समिति के सदस्य लगातार 35 दिनों तक दिन.रात जुटे रहे।

12 ट्रैक्टरों और करीब 20 सदस्यों की टीम


छह स्ट्रॉ रीपर मशीनों, 12 ट्रैक्टरों और करीब 20 सदस्यों की टीम ने नरसिंहपुर और सिवनी जिले के गेहूं उत्पादक क्षेत्रों में पहुंचकर नरवाई प्रबंधन के साथ भूसा तैयार किया। खास बात यह रही कि क्षेत्रीय किसानों ने भी इस पुनीत कार्य में बढ़.चढकऱ सहयोग दिया। उन्होंने नरवाई में आग लगाने के बजाए उसे समिति को सौंपा। जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ.साथ गो सेवा का उद्देश्य भी पूरा हुआ।

1600 ट्रॉली भूसा का संग्रह


समिति के इस अथक प्रयास का परिणाम यह रहा कि तय लक्ष्य से आगे बढ़ते हुए 1600 ट्रॉली भूसा का संग्रह किया गया। इस सफ लता ने समिति के सदस्यों का उत्साह और बढ़ा दिया है तथा भविष्य में और अधिक सेवा कार्य करने की प्रेरणा दी है। इस अभियान में जिला प्रशासन और पशुपालन विभाग का भी लगातार सहयोग और मार्गदर्शन मिला। अभियान के समापन अवसर पर पशुपालन विभाग के उप संचालक डॉ. सुनील कुमार ब्रजपुरिया की उपस्थिति ने सदस्यों का मनोबल बढ़ाया।

बड़ी खबरें

View All

नरसिंहपुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग