
हाथी का कहर
narsinghpur/गाडरवारा। जिले में ४ माह से विचरण कर रहे दोनों जंगली हाथी मंगलवार से गाडरवारा वन क्षेत्र में नजर आ रहे हैं। वन विभाग के अनुसार मंगलवार रात इन्हें मल्फी गांव के पास तालाब के पास देखा गया था। बुधवार सुबह करीब 10 बजे हाथियों की लोकेशन रानी दहार मंदिर के पास पिपरिया बीट में मिली। वन विभाग का अमला दूसरे दिन भी लगातार जंगली हाथियों पर नजर बनाए रहा। वन परिक्षेत्र क्षेत्र गाडरवारा के एसडीओ प्रमोद चोपड़े ने बताया कि हाथी विशाल आकार के हैं जो विचरण करते हुए यहां तक पहुंच गए हैं। टीम द्वारा घने जंगलों में लगातार इनकी लोकेशन पर नजर रख कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है। वन अमले ने रात को हाथियों को दूर से मल्फी के पास एक तालाब के निकट देखा था, दोनों हाथी शांत नजर आ रह थे। दूसरी ओर हाथियों के आगमन से वनांचल के ग्रामीणों में दहशत है।
Published on:
04 Mar 2020 09:16 pm
बड़ी खबरें
View Allनरसिंहपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
