26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ओवरलोड ट्रांसफार्मरों में आग से दहशत, मेंटनेंस व्यवस्था पर उठे सवाल

Fires in overloaded transformers

Fires in overloaded transformers

नरसिंहपुर. शहर में लगातार ट्रांसफार्मरों में आग लगने की घटनाओं ने बिजली विभाग के मेंटनेंस कार्यों की पोल खोल दी है। बीते एक पखवाड़े के भीतर शहर के चार ट्रांसफार्मरों में आग लग चुकी है, जिससे न केवल बिजली व्यवस्था चरमराई है बल्कि बड़े हादसे का खतरा भी लगातार बना हुआ है।
बुधवार को एलआईसी कार्यालय के सामने और पुत्री शाला के पास स्थित ट्रांसफार्मर में अचानक आग भडक़ उठी। आग लगते ही मौके पर अफ रा.तफ री का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जिस समय ट्रांसफार्मर में आग लगी, उस दौरान बिजली आपूर्ति चालू थी। जिससे स्थिति और भी खतरनाक हो गई। सूचना मिलने पर दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान बड़ा हादसा टल गया। लेकिन लंबे समय तक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रही।


पहले भी हो चुकी है घटनाएं


इससे पहले इतवारा बाजार क्षेत्र में भी दो अलग.अलग स्थानों पर लगे ट्रांसफार्मरों में आग लगने की घटना सामने आई थी। बेलहाई कॉम्पलेक्स सहित बाजार क्षेत्र में हुए इन हादसों के दौरान तेज धमाकों जैसी आवाजें सुनाई दींए जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए।वहीं इंदिरा वार्ड के सांईमंदिर मार्ग पर लगे ट्रांसफार्मर में आग लगने की घटना बीते दिनों हो चुकी है।
उल्लेखनीय है लगातार बढ़ते तापमान के साथ बिजली की मांग में तेजी आई है, जिससे ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ गया है। ओवरलोडिंग के कारण ट्रांसफार्मर गर्म होकर आग पकड़ रहे हैं। हालांकि हर बार सूचना मिलने पर बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन बार.बार हो रही घटनाएं विभागीय तैयारियों और मेंटनेंस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं।


नहीं होता स्थाई समाधान


स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों का कहना है कि हर साल गर्मी के मौसम में इस तरह की समस्याएं सामने आती हैं, बावजूद इसके स्थायी समाधान नहीं किया जाता। लोगों ने मांग की है कि ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाए और नियमित मेंटनेंस सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

बड़ी खबरें

View All

नरसिंहपुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग