4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Hospital : छह माह से नहीं खुला इस रसोई का ताला

नपा अधिकारियों ने कहा- अनाज है पर नहीं करते उठाव, दीनदयाल अंत्योदय रसोई का मामला

2 min read
Google source verification
Hospital, deen dyal antoday rasoi, patent, problam, nagarpalika

Hospital, deen dyal antoday rasoi, patent, problam, nagarpalika

नरसिंहपुर। गरीबों और जरूरतमंदों को प्रतिदिन 5 रुपए में पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाने की व्यवस्था बंद है। पिछले छह माह से जिला अस्पताल में संचालित दीनदयाल अंत्योदय रसोई में ताला बंद है। इधर, इस योजना के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा लगातार कागजों में खाद्यान्न का आवंटन किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता सरंक्षण विभाग के निर्देशानुसार दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना के अंतर्गत नगरपालिका परिषद नरसिंहपुर को खपत के आधार पर प्रतिमाह 33 क्विंटल गेहूं और चावल का आवंटन 1 रुपए प्रतिकिलो की दर पर किया जा रहा है। मार्च माह से रसोई बंद है और सरकार ने अबतक आवंटन निरस्त नहीं किया है।

हालांकि नगरपालिका के अफसरों का कहना है कि योजना के तहत आवंटन हो रहा है, लेकिन उसका उठाव नहीं किया जा रहा है। रसोई संचालन के लिए कोई भी स्वयंसेवी संगठन आगे नहीं आ रहा है, जिसके चलते योजना बंद है। उल्लेखनीय है कि दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना का संचालन 7 अप्रैल 2017 से जिला अस्पताल परिसर में किया गया था। यहां 5 रुपए शुल्क लेकर जरूरतमंद व गरीबों को भरपेट भोजन उपलब्ध करवाया जाता रहा है।

बाहर से खरीदना पड़ता है भोजन
दीनदयाल रसोई में प्रतिदिन 400 से 600 लोग भोजन करते थे। योजना बंद होने के कारण ऐसे लोगों को अब परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जो यह 5 रुपए में भूख मिटा लेते थे। अस्पताल में रसोई घर में भोजन करने वाले जरूरतमंदों में सबसे अधिक संख्या मरीजों के परिजनों की होती थी। दूरदराज के क्षेत्रों से जिला अस्पताल आकर इलाज करवाने वाले मरीजों के परिजन बाहर होटलों से मंहगा खाना खरीद पाने में सक्षम नहीं होते, ऐसी स्थिति में यह रसोई बंद होने से उनके लिए बड़ा सहारा समाप्त हो गया है।

इनका कहना है
शासन की मंशानुसार दीनदयाल रसोई योजना का संचालन किया जा रहा था। रसोईघर पिछले छह माह से बंद है। योजना के आधार पर आवंटन हो रहा है लेकिन उस खाद्यान का उठाव नहीं किया जा रहा है। रसोई के संचालन के लिए स्वसहायता समूह नहीं मिल रहे हैं। हम लगातार प्रयास कर रहे हैं कि रसोई को फिर शुरू किया जा सके।
किशनसिंह ठाकुर, सीएमओ, नगरपालिका नरसिंहपुर