20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारतीय संस्कृति में है आध्यात्मिकता एवं वैज्ञानिकता का समन्वय, विक्रमोत्सव में बेताल पच्चीसी नाटक का मंचन

Srishti Arambh Divas नरसिंहपुर. जिला मुख्यालय के नरसिंह मंदिर परिसर में सृष्टि आरंभ दिवस, वर्ष प्रतिपदा, विक्रम संवत 2083 के शुभारंभ पर सूर्य उपासना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ भगवान सूर्य देव को अघ्र्य देकर उनकी उपासना तथा भजन-कीर्तन से किया गया। ऋतु रंगशाला के कलाकारों ने सम्राट विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित […]

2 min read
Google source verification
जिला मुख्यालय के नरसिंह मंदिर परिसर में सृष्टि आरंभ दिवस, वर्ष प्रतिपदा, विक्रम संवत 2083 के शुभारंभ पर सूर्य उपासना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ भगवान सूर्य देव को अघ्र्य देकर उनकी उपासना तथा भजन-कीर्तन से किया गया।

अघ्र्य पूजन से कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए कलेक्टर, जिपं उपाध्यक्ष।

Srishti Arambh Divas नरसिंहपुर. जिला मुख्यालय के नरसिंह मंदिर परिसर में सृष्टि आरंभ दिवस, वर्ष प्रतिपदा, विक्रम संवत 2083 के शुभारंभ पर सूर्य उपासना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ भगवान सूर्य देव को अघ्र्य देकर उनकी उपासना तथा भजन-कीर्तन से किया गया। ऋतु रंगशाला के कलाकारों ने सम्राट विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित बेेताल पच्चीसी कथा का आकर्षक नाट्य मंचन किया। जिसे दर्शकों ने सराहा।अतिथियों ने कलाकारों का शाल-श्रीफल देकर सम्मानित किया।
कलेक्टर रजनी सिंह ने आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विक्रम संवत 2083 पर भारतीय संस्कृति, इतिहास एवं परंपरा के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में आध्यात्मिकता एवं वैज्ञानिकता का समन्वय है, जो मानव जीवन को संतुलित बनाते हुए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने बताया कि आज से विक्रम संवत का शुभारंभ होता है। चैत्र नवरात्रि के इस पावन अवसर पर माँ भगवती की आराधना के साथ प्रकृति में भी नवपरिवर्तन दृष्टिगोचर होता है। इस कालखंड में नई फसलों का आगमन, वृक्षों में नई पत्तियों का विकास तथा ग्रीष्म ऋतु का प्रारंभ जीवन में परिवर्तन एवं ऊर्जा के संचार का प्रतीक है।

कलेक्टर श्रीमती सिंह ने सभी नागरिकों से आव्हान किया कि वे इस पावन अवसर पर अपने विचार, आचरण एवं जीवनशैली में शुद्धता एवं सकारात्मक विचारों को अपनाएं। साथ ही अपने हृदय में श्रेष्ठ गुणों का विकास कर व्यक्तिगत एवं सामाजिक जीवन में चेतना एवं प्रगति का मार्ग प्रशस्त करें।


कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अनीता राजेन्द्र ठाकुर, नगर पालिका परिषद नरसिंहपुर के अध्यक्ष नीरज दुबे ने सभी से आह्वान किया कि भक्ति एवं सदाचार के मार्ग का अनुसरण करते हुए समाज व राष्ट्र के विकास में सक्रिय सहभागिता निभाएं। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष रामस्नेही पाठक, सुनील कोठारी, जिला पंचायत सीईओ गजेन्द्र सिंह नागेश, डिप्टी कलेक्टर शानू चौधरी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। संचालन मप्र जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक जयनारायण शर्मा ने किया।