6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टायलेट से लेकर मोबाइल, कंप्यूटर और वाहनों तक की जानकारी होगी दर्ज

नरसिंहपुर. देश में होने वाली जनगणना इस बार पूरी तरह आधुनिक और तकनीकी स्वरूप में नजर आएगी। 1 मई से गणक घर.घर पहुंचकर जानकारी जुटाएंगे। इस बार जनगणना में सिर्फ जनसंख्या की गिनती ही नहीं, बल्कि घर और परिवार से जुड़ी विस्तृत जानकारी भी एकत्र की जाएगी। डिजिटल माध्यमों के उपयोग से डेटा संग्रहण की […]

2 min read
Google source verification
अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण

अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण

नरसिंहपुर. देश में होने वाली जनगणना इस बार पूरी तरह आधुनिक और तकनीकी स्वरूप में नजर आएगी। 1 मई से गणक घर.घर पहुंचकर जानकारी जुटाएंगे। इस बार जनगणना में सिर्फ जनसंख्या की गिनती ही नहीं, बल्कि घर और परिवार से जुड़ी विस्तृत जानकारी भी एकत्र की जाएगी। डिजिटल माध्यमों के उपयोग से डेटा संग्रहण की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक तेज और पारदर्शी होगी।

डिजिटल सिस्टम से जुटेगा 33 तरह का डेटा


इस बार जनगणना के दौरान कुल 33 प्रकार की जानकारियां दर्ज की जाएंगी। इनमें परिवार के सदस्यों की संख्याए शिक्षाए रोजगार, जीवन स्तर, डिजिटल संसाधनों की उपलब्धता और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े सवाल शामिल रहेंगे। खास बात यह है कि इस बार शौचालय के प्रकार से लेकर घर में मोबाइल, कंप्यूटर और वाहनों तक की जानकारी भी दर्ज की जाएगी। साथ ही इंटरनेट उपयोग और बैंकिंग सुविधाओं की स्थिति का भी आकलन किया जाएगा। प्रशासन के अनुसार इस डेटा का उपयोग सरकारी योजनाओं को अधिक प्रभावी और जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए किया जाएगा। सटीक आंकड़ों के आधार पर भविष्य की नीतियां तैयार करने में भी यह जानकारी अहम भूमिका निभाएगी। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विकास में यह आंकड़े महत्वपूर्ण साबित होंगे।

2950 अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण


जिला जनगणना अधिकारी लता बान के मुताबिक 1 मई से जनगणना की शुरुआत होगी, जिसमें प्रगणक घर.घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे। जिले में इस कार्य के लिए करीब 2950 अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।जिला जनगणना अधिकारी लता बान के मुताबिक 1 मई से जनगणना की शुरुआत होगी, जिसमें प्रगणक घर.घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे। जिले में इस कार्य के लिए करीब 2950 अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

इन बिंदुओं पर ली जाएगी जानकारी


जनगणना के दौरान घर, परिवार, बुनियादी सुविधाओं और घरेलू उपकरणों से जुड़े कई सवाल पूछे जाएंगे। इनमें मकान की स्थिति, परिवार के सदस्यों का विवरण, पेयजल और बिजली की उपलब्धता, शौचालय का प्रकार व रसोई की व्यवस्था के साथ.साथ मोबाइल, टीवी, कंप्यूटर और वाहनों जैसी सुविधाओं की जानकारी शामिल रहेगी।

वर्जन
जनगणना के लिए दो चरणों में फ ील्ड स्टाफ को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। जिले में जनगणना का कार्य 1 मई से 31 मई तक चलेगा। इस बार जनगणना के लिए विभिन्न 33 बिंदुओं पर जानकारी प्रपत्रों में भरी जाएगी।
लता बान जिला जनगणना अधिकारी नरसिंहपुर