
बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए अधिकारी। फोटो- एमपीइबी
provide quality power supply to consumers नरसिंहपुर. शुक्रवार को मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड जबलपुर क्षेत्र के मुख्य अभियंता एसके गिरिया ने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर कंपनी के कार्यो की समीक्षा की। मुख्य अभियंता ने विद्युत उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण विद्युत सप्लाई प्रदान करने, कृषि फीडरो में 10 घंटे विद्युत प्रदान करने एवं फीडर्स की ट्रिपिंग कम करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में ऊर्जा विभाग द्वारा चलाई जा रही समाधान योजना की जानकारी उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के निर्देश दिए। मुख्य अभियंता ने कहा कि 50000 रुपए से ऊपर के बकायादारों से मिलकर उनका भुगतान अभिलंब करवाएं। स्थाई विच्छेदित उपभोक्ताओं पर डीआरए की कार्रवाई कराएं। समाधान योजना में लक्ष्य के विरुद्ध प्रगति की संख्या एवं राशि को बढ़ाते हुए राजस्व संग्रहण बढ़ाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने विगत वर्ष की तुलना में अस्थाई पंप कनेक्शन में वृद्धि करने, क्यूआर कोड फीडबैक प्रणाली के माध्यम से उपभोक्ताओं को जागरूक कर फीडबैक लेने के आदेश भी दिए। इसके अलावा सबस्टेशन के निरीक्षण के दौरान परमिट बुक का सही तरीके से उपयोग करने, सुरक्षा उपकरण की जांच करने, ऑपरेटर शिफ्ट में ड्यूटी कार्य करने कहा। बैठक में नरसिंहपुर वृत के अधीक्षण अभियंता नीलाभ श्रीवास्तव, नरसिंहपुर संभाग के कार्यपालन अभियंता विवेक जसेले, गाडरवारा संभाग के कार्यपालन अभियंता आशुतोष कुमार ओझा, निर्माण संभाग के कार्यपालन अभियंता प्रियांक दीपक व सभी सहायक अभियंता शामिल रहे।
Updated on:
10 Jan 2026 01:27 pm
Published on:
10 Jan 2026 01:25 pm
बड़ी खबरें
View Allनरसिंहपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
