4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्रिका स्थापना दिवस कार्यक्रम नशे से दूर रहने का दिया संदेश, जैविक खेती के लिए प्रेरित किया

पत्रिका के स्थापना दिवस पर समाज को नशामुक्त बनाने और युवाओं को जागरूक करने के लिए करेली में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। अखिल विश्व गायत्री परिवार की व्यसन मुक्त भारत अभियान जन जागरण रथ यात्रा के साथ पत्रिका ने लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नरसिंहपुर

•

image

Ajay Khare

•

Updated: 8 Mar 2020, 9:04 AM IST

0701nsp11.jpg

nars

नरसिंहपुर. पत्रिका के स्थापना दिवस पर समाज को नशामुक्त बनाने और युवाओं को जागरूक करने के लिए करेली में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। अखिल विश्व गायत्री परिवार की व्यसन मुक्त भारत अभियान जन जागरण रथ यात्रा के साथ पत्रिका ने लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। भारत को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से निकाली गई रथ यात्रा में एलसीडी प्रोजेक्टर से लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। रथ दोपहर २.३० बजे निरंजन चौक करेली पहुंचा यहां पर कार्यक्रम में गायत्री परिवार के वक्ताओं ने अपने विचार रखे। शांतिकुञ्ज के प्रतिनिधियों ने प्रोजेक्टर के माध्यम से बीड़ी सिगरेट तम्बाखू शराब आदि घातक व्यसनों से दूर रहने का आगाह करने के साथ साथ पर्चे वितरित कर युवाओं से नशा रूपी राक्षस से दूर रहने की अपील की। इसके साथ ही अखिल विश्व गायत्री परिवार द्बारा गाय के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कृषि में गौमूत्र और गोबर की उपयोगिता के बारे में बताया गया। किसानों को जैविक खेती के फायदों के बारे में बताते हुए रसायनों के कम से कम उपयोग और जैविक खेती करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में गायत्री परिजन रामनारायण कौरव, डालचंद सनेडिया, भागीरथ पटेल, चेतन लूनावत, अविनाश बेलाकर, अवधेश कौरव, मुकेश गोयल, उमाशंकर चौरसिया,रितु पांडे, आभा चौरसिया सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।