
केबीसी के मंच पर महानायक अमिताभ बच्चन के साथ वैष्णवी
नरसिंहपुर. जिले के ग्राम सिंहपुरबड़ा निवासी वैष्णवी का सपना पूरा हो गया है। वो केबीसी के प्लेटफार्म न केवल पहुंची बल्कि हॉटशीट तक पहुंचने का सफर भी तय कर लिया। केबीसी चिल्ड्रेन स्पेशल वीक के अंतिम दिन गुरुवार को वह खेल के पहले पड़ाव तक पहुंच चुकी है। इस दौरान उन्होंने अपने ज्ञान कौशल, बुद्धि चातुर्य का बेहतरीन नमूना पेश किया है।
हॉटशीट पर पहुंचने के लिए उन्होंने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट के तीनों ही सवालों का समय सीमा में सटीक जवाब दिया। हॉटशीट पर बैठने के बाद उन्होंने कहा कि उनका ड्रीम पूरा हो गया। उन्होंने ये भी कहा कि अब आपके सामने (अमिताभ बच्चन) बैठ कर बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि प्रतिभागियों संग जब बैठी रही तो आपकी पीठ ही दिख रही थी, आपने मेरी तरफ देखा ही नहीं। नन्ही प्रतिभागी की इस बात से अमिताभ बच्चन सहित केबीसी मंच का हर सदस्य हंस पड़ा।
इस बीच उन्होंने कोरोना काल के बाद स्कूल खुलने पर अपनी सबसे बड़ी कमजोरी का उल्लेख भी किया और बताया कि किस तरह से नोटबुक को लेकर वह परेशान रहीं और कैसे अपना अब तक बचाव किया है। अब सोमवार को वैष्णवी पुनः केबीसी के हॉटशीट पर नजर आएंगी। इसके लिए उनकी शिक्षिका मां व नानी के साथ ही जिला वासी लगातार ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं।
बता दें कि गत 13 नवंबर को यह सूचना पत्रिका ने चलाई थी, उसी दिन वैश्णवी अमिता शर्मा मुंबई से लौटी थीं। अब बेटी वैष्णवी संग मां अमिता व नानी केबीसी के दर्शक दीर्घा में अपनी लाड़ली के प्रदर्शन का आनंद ले रही हैं। अब तक के खेल में वैष्णवी ने बेहतरीन प्रदर्शन कर सबका दिल जीत लिया है।
बता दें कि जिले के ग्राम सिंहपुरबड़ा निवासी वैष्णवी केबीसी में पहुंचने वाली जिले की पहली शख्सियत है। वह जिले के सेंट्रल स्कूल की सातवीं कक्षा की छात्रा है। वह अपनी शिक्षिका मां अमिता शर्मा और नानी उमा शर्मा संग केबीसी की शूटिंग के लिए मुंबई गई थी। वैष्णवी की मां अमिता शर्मा का कहना है कि वैष्णवी के :कौन बनेगा करोड़पति" में चुने जाने की सूचना 23 अक्टूबर को केबीसी की टीम मिली, तभी केबीसी टीम ने बताया कि शूटिंग पांच से 10 नवंबर तक होगी। इसके बाद वह, बच्ची के साथ मुंबई गई। वहां दो दिन तक अलग-अलग चक्र के लिए शूटिंग चली।
Published on:
20 Nov 2021 11:13 am
बड़ी खबरें
View Allनरसिंहपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
