4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नरसिंहपुर में गन्ने से भरी ट्रॉली पलटने से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचा सवार

ट्रैक्टर-ट्रॉली किनारे खड़ी एक कार पर पलट गई। जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई वहीं कार में सवार एक युवक बाल-बाल बचा

2 min read
Google source verification
बाहरी रोड पर गन्ना लेकर जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली किनारे खड़ी एक कार पर पलट गई।

शहर में बाहरी रोड पर पलटी ट्रॉली व दबी कार

tractor-trolley incident नरसिंहपुर. मंगलवार की सुबह करीब पौने 11 बजे बाहरी रोड पर गन्ना लेकर जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली किनारे खड़ी एक कार पर पलट गई। जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई वहीं कार में सवार एक युवक बाल-बाल बचा और तत्परता दिखाते हुए कार का गेट खोलकर दूसरी तरफ से निकला। घटना से वाहनों की आवाजाही कुछ देर के लिए पूरी तरह बाधित हो गई। घटना की सूचना लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के पास से वाहनों की आवाजाही सुचारू कराने कवायद की। जेसीबी बुलाकर ट्रॉली को हटवाने कार्रवाई की। करीब तीन घंटे की कवायद के बाद बाहरी रोड से वाहनों की आवाजाही सुचारू हो सकी और वाहन हट सका। नगर में हुई इस घटना से बाहरी रोड से दिन रात होने वाली गन्ने की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही से लोगों के लिए बनी जोखिमपूर्ण स्थिति को उजागर कर दिया है।
पुलिस के अनु़सार घटनाकारक ट्रैक्टर-ट्रॉली किसी देवी कहार की बताई जा रही है, मौके पर पुलिस को ट्रॉली ही मिली। वहीं दुर्घटनाग्रस्त कार विजय सोनी के नाम से दर्ज है। घटना की वजह ट्रॉली का अचानक एक टायर फटना बताया जा रहा है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है कि जिसमें सामान्य आवाजाही के दौरान टायर फटने से ट्रॉली पलटने की घटना दिख रही है। यातायात थाना प्रभारी ममता तिवारी ने बताया कि घटना के बाद प्राथमिकता से यातायात सुचारू कराने कार्रवाई करते हुए जेसीबी से वाहन को हटवाया गया है, कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। मौके पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के नहीं मिला था। मामले में आगे कार्रवाई हो रही है।
हाइवे पर भी ट्रॉली पलटने से बिगड़ा यातायात
नरसिंहपुर-सागर हाइवे क्रमांक 44 पर कठौतिया के पास एक गन्ने से भरी ट्रॉली पलटने से मंगलवार की शाम आवागमन प्रभावित हो गया। मौके पर पहुंची यातायात पुलिस की टीम ने एनएचएआइ के अमले को सूचना दी और दोनों तरफ बेरीकेटिंग कराई ताकि कोई दुर्घटना न हो। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को आनन-फानन हटवाने कार्रवाई की जिससे वाहनों की आवाजाही हो सके। पुलिस ने बताया कि घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है लेकिन वाहनों का आवागमन सुचारू चलने लगा है। कुछ देर ही स्थिति बिगड़ी थी। एनएचएआइ के पेट्रोलिंग वाहन को बुलवाया गया था।