5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहर में खुले ट्रांसफार्मर बन रहे जानलेवा खतरा, जिम्मेदार बेपरवाह

नरसिंहपुर. शहर में बिजली विभाग की लापरवाही सीधे तौर पर हादसों को न्योता दे रही है। रोड किनारे जमीन से सटे ट्रांसफ ॉर्मर बिना किसी सुरक्षा घेराबंदी के खुले पड़े हैं। कहीं कनेक्शन बॉक्स खुले हैं तो कहीं तार बाहर झूल रहे हैं, जो किसी भी वक्त बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।शहर के […]

2 min read
Google source verification
Open transformers in the city

Open transformers in the city

नरसिंहपुर. शहर में बिजली विभाग की लापरवाही सीधे तौर पर हादसों को न्योता दे रही है। रोड किनारे जमीन से सटे ट्रांसफ ॉर्मर बिना किसी सुरक्षा घेराबंदी के खुले पड़े हैं। कहीं कनेक्शन बॉक्स खुले हैं तो कहीं तार बाहर झूल रहे हैं, जो किसी भी वक्त बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।
शहर के बाहरी मार्गों पर कई जगह ट्रांसफ ॉर्मर बीच सडक़ के किनारे या बेहद नजदीक लगे हुए हैं। यहां न तो फेंसिंग है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड। सबसे खतरनाक स्थिति तब दिखती है, जब इन्हीं ट्रांसफ ॉर्मरों के नीचे वाहन खड़े मिलते हैं या मवेशी बैठे रहते हैं।


गर्मी में बढ़ता है आग का खतरा


विशेषज्ञों के मुताबिक गर्मी के मौसम में ट्रांसफ ॉर्मर पर लोड बढऩे से स्पार्किंग और आग लगने की घटनाओं की आशंका अधिक रहती है। ऐसे में खुले तार और अव्यवस्थित कनेक्शन स्थिति को और खतरनाक बना रहे हैं। उल्लेखनीय रहे कि पिछले सप्ताह इसी क्षेत्र में ऐसी दो घटनाएं हो चुकी हैं,जिनमें ओवरलोड होने के कारण ट्रांसफार्मरों में आग लग गई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद बिजली विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। न तो ट्रांसफ ॉर्मरों की घेराबंदी की जा रही है और न ही अवैध अतिक्रमण हटाया जा रहा है। मौजूदा हालात को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि शहर में खुले पड़े ट्रांसफ ॉर्मर किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं। यदि समय रहते सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए तो इसका खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ सकता है।


सांकल रोड तिराहा बना जोखिम का केंद्र


सांकल रोड तिराहे पर हालात और भी ज्यादा चिंताजनक हैं। यहां ट्रांसफ ॉर्मर से सटकर बर्तन की दुकान संचालित हो रही है, वहीं सब्जी विक्रेताओं के ठेले भी लगे रहते हैं। दिनभर यहां लोगों की आवाजाही बनी रहती है, जिससे खतरा कई गुना बढ़ जाता है।


इतवारा बाजार में भी लापरवाही


शहर के व्यस्त इतवारा बाजार क्षेत्र में भी ट्रांसफ ॉर्मरों के नीचे बाइक खड़ी देखी जा सकती हैं। व्यावसायिक गतिविधियों के चलते यहां भीड़ ज्यादा रहती है, लेकिन सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं।
वर्जन
ट्रांसफार्मर से एक निश्चित दूरी बनाकर ही जगह का उपयोग किया जाना चाहिए। इस संबंध में निरीक्षण कराने के उपरांत संबंधितों को नोटिस जारी किए जाएंगें।
वीके सोनी,टाउन प्रभारी एमपीईबी नरसिंहपुर

बड़ी खबरें

View All

नरसिंहपुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग