
नरसिंहपुर. नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा थाना अंतर्गत आने वाली कौंड़िया बरहेटा रोड पर बीते 25 नवंबर को मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक, आरोपी की पत्नी पर बुरी नजर रखता था,जिसकी वजह से आरोपी ने उसकी हत्या की थी। पुलिस को 25 नवंबर को ग्राम कौंड़िया बरहेटा रोड पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी। जिस पर मर्ग प्रकण कायम कर जांच में लिया गया था। जांच के दौरान मृतक की शिनाख्त सुदामा प्रसाद धानक पिता धन्नूलाल धानक उम्र करीब 40 वर्ष निवासी चांदनखेड़ा थाना डोंगरगांव के रूप में हुई थी।
बीवी पर रखता था बुरी नजर
पुलिस ने अंधे हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक सुदामा प्रसाद की हत्या कल्लू कोल नाम के आरोपी ने की थी। जो कि वर्तमान में इमरिया गांव में रहता है और मूल रूप से कटनी जिले का रहने वाला है। शव की शिनाख्त होने के बाद मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जब पुलिस ने कल्लू कोल को पकड़कर उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। आरोपी ने बताया है कि सुदामा उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता था और इसलिए उसने उसकी हत्या की साजिश रची और उसे मौत के घाट उतार दिया था।
ऐसे दिया घटना को अंजाम
पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी को शक था कि मृतक उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता है इसलिए उसने सुदामा की हत्या की प्लानिंग की। प्लानिंग के तहत वो 24 नवंबर को सुदामा को गाडरवारा घुमाने के बहाने लाया और शराब पिलाकर,खाने पीने के बाद कौंड़िया रोड की तरफ ले आया। जहां उसने सुनसान रोड देखकर लोहे के बके से सुदामा के मुंह पर दो-तीन बार वार किए। सुदामा की मृत्यु होने के बाद उसका शव रोड से खेत की मेढ़ पर घसीट कर फेंक दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोहे का बका और घटना के समय पहने कपड़े आदि बरामद किए हैं।
Published on:
02 Dec 2022 10:03 pm

बड़ी खबरें
View Allनरसिंहपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
