7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण का केन्द्र,वैक्सीनेशन के बाद सेल्फी लेने में महिलायें नहीं रहीं

टीकाकरण केन्द्रों पर सेल्फी प्वाइंट बनाये गये थे। वैक्सीन लगवाने के लिए आने वालों में ये सेल्फी प्वाइंट आकर्षण का केन्द्र बने।

less than 1 minute read
Google source verification
 vaccination selfie narsinghpur

vaccination selfie narsinghpur

नरसिंहपु. वैक्सीनेशन महाअभियान प्रदेश में चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान टीकाकरण केन्द्रों पर सेल्फी प्वाइंट बनाये गये थे। वैक्सीन लगवाने के लिए आने वालों में ये सेल्फी प्वाइंट आकर्षण का केन्द्र बने। इससे महिलायें भी सेल्फी लेने के लिए उत्साहित रहीं।जिले की करेली तहसील के अंतर्गत पिपरिया- रांकई में बनाये गये टीकाकरण केन्द्र में पहुंची ग्राम रांकई- पिपरिया की अर्चना पटैल ने वैक्सीन लगवाई। उन्होंने वैक्सीन लगवाने के बाद सेल्फी ली। अर्चना पटैल ने कहा कि मैंने वैक्सीन लगवा ली है अब आप भी लगवायें। वे सेल्फी लेने के लिए बहुत उत्साहित रहीं।इसी तरह पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के टीकाकरण केन्द्र में बनाये गये सेल्फी प्वाइंट पर छात्रायें सेल्फी लेने के लिए बहुत उत्साहित दिखी। जिले के चांवरपाठा विकासखंड के अंतर्गत राजमार्ग स्थित आरडीपीएस स्कूल में बनाये गये टीकाकरण केन्द्र में 75 वर्षीय नर्बदी बाई ने कोविड- 19 की वैक्सीन लगवाई। इसके बाद उत्साह से भरकर कहा कि मैंने वैक्सीन लगवा ली है अब आपकी बारी है। आप भी वैक्सीन लगवायें। वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और इसे लगवाने के बाद मुझे कोई परेशानी नहीं हुई। उन्होंने सभी लोगों से टीका लगवाने की अपील की।