19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहर के साप्ताहिक बाजार को लगा अव्यवस्थाओं का ग्रहण बाजार परिसर में बढ़ रहा अतिक्रमण, शेड-चबूतरा खस्ताहाल

The weekly ‘Itbara’ market नरसिंहपुर. नगरपालिका को भरपूर राजस्व देने वाले साप्ताहिक इतबारा बाजार को अव्यवस्थाओं का ग्रहण लग रहा है। बाजार का स्वरुप सिमट रहा है, अतिक्रमण से बाजार परिसर संकीर्ण होने का खामियाजा न केवल व्यापारियों बल्कि शहर के नागरिकों को भी भुगतना पड़ रहा है। क्योंकि बाजार के दिन अधिकांश दुकानें बाहरी […]

2 min read
Google source verification
नगरपालिका को भरपूर राजस्व देने वाले साप्ताहिक इतबारा बाजार को अव्यवस्थाओं का ग्रहण लग रहा है। बाजार का स्वरुप सिमट रहा है, अतिक्रमण से बाजार परिसर संकीर्ण होने का खामियाजा न केवल व्यापारियों बल्कि शहर के नागरिकों को भी भुगतना पड़ रहा है।

साप्ताहिक बाजार में इस तरह रोजाना दुकानें लगी रहती हैं।

The weekly 'Itbara' market नरसिंहपुर. नगरपालिका को भरपूर राजस्व देने वाले साप्ताहिक इतबारा बाजार को अव्यवस्थाओं का ग्रहण लग रहा है। बाजार का स्वरुप सिमट रहा है, अतिक्रमण से बाजार परिसर संकीर्ण होने का खामियाजा न केवल व्यापारियों बल्कि शहर के नागरिकों को भी भुगतना पड़ रहा है। क्योंकि बाजार के दिन अधिकांश दुकानें बाहरी रोड के काफी हिस्से को प्रभावित कर देती हैं, जिससे दिन भर आवागमन में व्यवधान आता है। बाजार में वर्षो पूर्व बने शेड-चबूतरा भी खस्ताहाल हो रहे हैं।
साप्ताहिक बाजार में व्यापारियों की संख्या और ग्राहकों की भीड़ बढऩे के बावजूद यहां सुविधाओं का विस्तार नहीं हो पाया है, जिससे बाजार परिसर लगातार संकीर्ण होता जा रहा है। हालात यह हैं कि बाजार में सुचारू आवागमन तक मुश्किल हो गया है। बाजार की सभी रोड खराब हैं, यहां जो शेड-चबूतरा बने हैं उनमें कई पर अतिक्रमण है और सब्जियों का कचरा बाजार परिसर में ही फिकता है, सड़ी सब्जियों की बदबू और जहां-तहां बहने वाले गंदे पानी से व्यापारियों-नागरिकों को परेशानी होती है। भीड़भाड़ के समय ग्राहकों को निकलने में काफी दिक्कत होती है, कई बार विवाद होते हैं।
व्यापारी फेंक जाते हैं खराब सब्जियां
बाजार की सफाई व्यवस्था बिगड़ी हुई है। बाजार में दुकानें लगाने वाले व्यापारी सड़ी-खराब सब्जियां और कचरा बाजार में ही फेंक जाते हैं। नियमित सफाई नहीं होने से बाजार परिसर में जगह-जगह कचरा जमा रहता है। इससे दुर्गंध फैलती है और स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ते हैं। बारिश के दिनों में यही कचरा नालियों को जाम कर देता है, जिससे जलभराव की स्थिति बनती है।
बाजार से हटाया जाए अतिक्रमण
व्यापारियों और नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया जाए और पेयजल, प्रसाधन गृह, रोशनी एवं सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि साप्ताहिक बाजार को व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाया जा सके।
बाजार की प्रमुख समस्याएं
अतिक्रमण से संकरे हुए रास्ते
पेयजल की कमी
प्रसाधन गृह अनुपयोगी-अपर्याप्त
रोशनी की कमी से सुरक्षा पर खतरा
सफाई व्यवस्था कमजोर
क्या चाहते हैं व्यापारी
अतिक्रमण हटाकर बाजार को व्यवस्थित किया जाए
पेयजल और शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था हो
बाजार में हाईमास्ट-स्ट्रीट लाइट पर्याप्त लगाई जाए
नियमित सफाई कर स्वच्छता बनाए रखी जाए
वर्जन
बाजार में सुविधाओं के विस्तार के लिए नगरपालिका प्रशासन ने कार्ययोजना बनाई है, बहुत से कार्य यहां प्रस्तावित हैं, व्यापारियों-नागरिकों को अच्छी सुविधाएं मिलें इसके लिए कार्रवाई होगी। जहां भी अतिक्रमण है उसे हटाया जाएगा।
नीलम चौहान, सीएमओ नगरपालिका नरसिंहपुर