
वैवाहिक आयोजन के लिए दुकान से खरीद करते ग्रामीण।
Preparations for wedding ceremonies नरसिंहपुर. वैवाहिक आयोजनों के लिए हर वर्ग में जोरशोर से तैयारियां हैं। वहीं मुख्यमंत्री कन्याविवाह योजना के तहत 19 अप्रेल को होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर प्रशासन ने सख्ती का रुख अपनाया है। सम्मेलन में फेरे लेने आए करीब 400 आवेदन आए, जबकि लक्ष्य 200 जोड़ों का विवाह कराना है। गहन दस्तावेज जांच और भौतिक सत्यापन के बाद जहां कई आवेदन निरस्त हुए हैं वहीं अन्य जो सही पाए गए हैं उनको फेरे लेने आगामी सम्मेलन में ही मौका मिलेगा।
वैवाहिक आयोजनो के महंगे खर्च से बचने और शासन की योजना का लाभ लेने लोगों में सम्मेलनों के लिए जरिए विवाह कराने जागरूकता बढ़ी है। बताया जाता है कि करेली में होने वाले सम्मेलन के लिए आवेदनों की जांच के दौरान बड़ी संख्या में ऐसे आवेदन सामने आए, जिनमें ई-केवाईसी अधूरी थी, बीपीएल सत्यापन नहीं हुआ था या समग्र आइडी में त्रुटियां थीं। ऐसे आवेदनों को निरस्त कर दिया गया है, संबंधितों को दस्तावेज सुधारकर अगले सम्मेलन में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन कह रहा है कि शेष पात्र जोड़ों के लिए जल्द ही एक और सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित न रहे।
प्रशासन द्वारा विवाह की सभी रस्में विधि-विधान से संपन्न कराने के लिए पंडितों की व्यवस्था के साथ ही आवश्यक सामग्री जुटाने का काम भी जारी है। योजना के तहत नवविवाहित जोड़ों को शासन द्वारा निर्धारित आर्थिक सहायता और उपहार दिए जाएंगे।
निकाय-जनपद स्तर पर फिर से जांच
चयनित 200 जोड़ों की सूची नगरीय निकायों और जनपद पंचायतों को भेज दी गई है, जहां एक बार फिर से सत्यापन किया जाएगा। इसमें यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी जोड़े का पूर्व में विवाह न हुआ हो और सभी दस्तावेज सही हों। अंतिम जांच में यदि कोई गड़बड़ी सामने आती है तो संबंधित निकाय और जनपद स्तर के अमले की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
वर्जन
सम्मेलन के लिए 200 जोड़ों के नाम की सूची बनाकर जनपद-निकायों में भेज दी है। सूची में जिन पात्रों के नाम नहीं आ सके हैं उनको अगले सम्मेलन में शामिल करने की योजना है। करीब 400 आवेदन आए थे, जो निरस्त हुए हैं उनमें कई कमियां थीं।
अंजना त्रिपाठी, उपसंचालक सामाजिक न्याय नरसिंहपुर
Published on:
17 Apr 2026 12:11 pm
बड़ी खबरें
View Allनरसिंहपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
