16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई, पांच मामले दर्ज

individuals facilitating betting on IPL cricket नरसिंहपुर/करेली. आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करेली पुलिस ने ब्रजेश पिता फुलकर सिंह पटेल निवासी मगरधा, थाना कोतवाली हाल सुभाष वार्ड करेली को हिरासत में लिया है। उसके कब्जे से एक मोबाइल, 2320 रुपए नकद, पैसों के लेनदेन का हिसाब तथा अन्य […]

2 min read
Google source verification
आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करेली पुलिस ने ब्रजेश पिता फुलकर सिंह पटेल निवासी मगरधा, थाना कोतवाली हाल सुभाष वार्ड करेली को हिरासत में लिया है।

आरोपी को पकडऩे वाली करेली पुलिस की टीम।

individuals facilitating betting on IPL cricket नरसिंहपुर/करेली. आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करेली पुलिस ने ब्रजेश पिता फुलकर सिंह पटेल निवासी मगरधा, थाना कोतवाली हाल सुभाष वार्ड करेली को हिरासत में लिया है। उसके कब्जे से एक मोबाइल, 2320 रुपए नकद, पैसों के लेनदेन का हिसाब तथा अन्य लोगों के मोबाइल नंबर बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया है कि अब तक अलग-अलग पांच प्रकरण दर्ज हो चुके हैं।
पुलिस के अनुसार 31 मार्च को सुनील उर्फ सोनू पिता स्व. शिवलाल कहार निवासी करेली के कब्जे से 1100 रुपए व एक मोबाइल, 11 अप्रेल को स्वनिल उर्फ शैंकी पिता सतीश श्रीवास्तव निवासी करेली के कब्जे से 1900 रुपए व एक मोबाइल, 13 अप्रेल को अभिषेक पिता चंद्रप्रताप राजपूत निवासी खुलरी के कब्जे से 7500 रुपए व एक मोबाइल तथा 5 अप्रेल को दिंपाशु पिता जगन्नाथ कौरव निवासी करेली के कब्जे से 1000 रुपए व एक मोबाइल जब्त किया गया। इसके अलावा हेमंत सोनी निवासी गाडरवारा की संलिप्तता भी सामने आई है। थाना करेली में आईपीएल सट्टे के कुल 5 अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिए हैं तथा अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी करेली निरीक्षक रत्नाकर हिंगवे, एसआइ विजय धुर्वे, एएसआइ संतलाल मरकाम, प्रधान आरक्षक कुलदीप सोमकुंवर, वरिष्ठ आरक्षक राजेश बागरी, आरक्षक सचिन पटेल, कपिल राजपूत, चेतन, राजेंद्र पटेल, पुष्पेंद्र सेन और अमित यादव की मुख्य भूमिका रही।
करेली में युवक से 6.11 ग्राम स्मैक बरामद
करेली थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6.11 ग्राम स्मैक बरामद की है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 60 हजार रुपए आंकी गई है। करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंग्वे ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पेट्रोलिंग के दौरान घेराबंदी कर लाल पुल ओवरब्रिज के नीचे शैलेन्द्र राजपूत 38 वर्ष निवासी ग्राम खुलरी थाना गाडरवारा को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 6.11 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत कायमी की है। कार्रवाई में एएसआइ संतलाल मरकाम, प्रधान आरक्षक सोमकुंवर, आरक्षक राजेश बागरी और कपिल राजपूत की भूमिका रही।