16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भागने के प्रयास में पलटी पिकअप तो 34 पेटी अवैध शराब बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार

In a major crackdown against illicit liquor नरसिंहपुर. सिंहपुरबड़ा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 34 पेटी देशी शराब और एक पिकअप वाहन जप्त किया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिलेभर […]

2 min read
Google source verification
सिंहपुरबड़ा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 34 पेटी देशी शराब और एक पिकअप वाहन जप्त किया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पिकअप से बरामद अवैध शराब दिखाते हुए पुलिस।

In a major crackdown against illicit liquor नरसिंहपुर. सिंहपुरबड़ा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 34 पेटी देशी शराब और एक पिकअप वाहन जप्त किया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिलेभर में ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में चौकी सिंहपुर थाना स्टेशनगंज पुलिस टीम ने रात्रि गश्त के दौरान ग्राम नवलगांव-सिंहपुर रोड पर एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर वाहन चालक भागने लगा, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें 34 पेटी शराब मिली। आरोपी गोविन्द रैकवार 29 वर्ष निवासी सिंहपुर बड़ा को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने जितेन्द्र घोषी ग्राम ग्वारी निवारी, आशीष उर्फ भूरा घोषी ग्राम करहैयाखेड़ा, मनोहर शर्मा उर्फ बड्डू शर्मा और दीपेश शर्मा दोनों निवासी सिंहपुर के भी इस अवैध कारोबार में शामिल होने की जानकारी दी है। पुलिस ने 34 पेटी देशी शराब की कीमत लगभग 3 लाख रुपए और पिकअप वाहन की कीमत लगभग 3 लाख रुपए आंकी है। इस मामले में पांचों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी स्टेशनगंज निरीक्षक सौरभ पटेल, चौकी प्रभारी एसआइ संजय सूर्यवंशी, सहायक उपनिरीक्षक विजय पटेल, आरक्षक यशराज और सैनिक दिनेश शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

सूने मकान में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
नरसिंहपुर. कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले झिरना क्षेत्र स्थित एक सूने मकान में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवर सहित करीब 1 लाख 47 हजार रुपए का पूरा मशरूका बरामद होने का दावा किया गया है, जबकि एक आरोपी फरार है।
पुलिस के अनुसार बीते 13 अप्रेल को दुर्गेश पटेल निवासी झिरना रोड, महावीर नगर कॉलोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 11-12 अप्रेल की दरमियानी रात अज्ञात चोर उसके सूने मकान में घुसकर सोने-चांदी के जेवर एवं अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने क्षेत्र में सघन पतासाजी के साथ मुखबिर और तकनीकी माध्यमों से जानकारी जुटाई। इस दौरान घटना स्थल के आसपास संदिग्ध रूप से घूम रहे एक व्यक्ति की पहचान कर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी डालचंद उर्फ डल्लू ठाकुर ने अपने साथी प्रशांत उर्फ खकूरा यादव निवासी निरंजन वार्ड कोष्टी मोहल्ला के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोने के कान के टाप्स और एक टीवी बरामद की, जिनकी कुल कीमत लगभग 1 लाख 47 हजार रुपए बताई गई है। मामले में एक अन्य आरोपी रमजान खान फरार है, जिसकी तलाश जारी है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव चाटे, सहायक उपनिरीक्षक भीम बाक्सर सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।