17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेवर तीन गुना करने के नाम पर महिला से ठगी करने वाले दो गिरफ्तार, स्टेशनगंज थाना क्षेत्र की घटना

false promise to triple the quantity of her jewelry. नरसिंहपुर. स्टेशनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बांसकुवारी निवासी एक महिला के साथ जेवर तीन गुना करने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। जिनके कब्जे से ठगा गया सारा सामान बरामद होने का दावा किया गया है। गुरुवार को एसपी […]

2 min read
Google source verification
एक महिला के साथ जेवर तीन गुना करने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। जिनके कब्जे से ठगा गया सारा सामान बरामद होने का दावा किया गया है। गुरुवार को एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना ने एएसपी संदीप भूरिया, एसडीओपी मनोज गुप्ता की मौजूदगी में कार्रवाई का खुलासा किया।

महिला के साथ ठगी करने वाले आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

false promise to triple the quantity of her jewelry. नरसिंहपुर. स्टेशनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बांसकुवारी निवासी एक महिला के साथ जेवर तीन गुना करने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। जिनके कब्जे से ठगा गया सारा सामान बरामद होने का दावा किया गया है। गुरुवार को एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना ने एएसपी संदीप भूरिया, एसडीओपी मनोज गुप्ता की मौजूदगी में कार्रवाई का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि ग्राम बॉसकुंवारी निवासी एक महिला को गांव के अजय मेहरा ने अपने साथी अनिल राय उर्फ मुल्ला बाबा के साथ मिलकर सोने-चांदी के जेवर तीन गुना करने का झांसा दिया। आरोपियों ने महिला को डराकर घर के सभी जेवर बुलवाए और बीते 14 मार्च की रात सुनसान स्थान पर रखवाकर फरार हो गए। घटना में करीब 10 लाख रुपए के जेवर हड़प लिए गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम का गठन किया। टीम ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की।
आगरा में मिला मुल्ला बाबा
पुलिस की टीम ने जहां बांसकुवारी गांव में ही छिपे अजय मेहरा को पकड़ा और पूछताछ की। जिसने बताया कि उसका साथी अनिल राय उर्फ मुल्ला बाबा आगरा में है तो पुलिस की एक टीम उसे आगरा से पकडकऱ लाई। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवर, जिनकी कीमत करीब 10 लाख रुपए है, तथा 5 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं।
अंधविश्वास व डर का बनाया माहौल
आरोपियों ने पुराने परिचय का फायदा उठाकर महिला का विश्वास जीता। अजय मेहरा ने अपने साथी को मुल्ला बाबा के रूप में प्रस्तुत कर उसे शक्तिशाली बताकर अंधविश्वास और डर का माहौल बनाया। इसके बाद महिला से घर के सभी जेवर एकत्रित कर सुनसान स्थान पर बुलाया गया और मौका पाकर आरोपी जेवर लेकर फरार हो गए। कार्रवाई में थाना प्रभारी स्टेशनगंज सौरभ पटेल, चौकी प्रभारी सिंहपुर संजय सूर्यवंशी सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस की अपील किसी के झांसे में न आएं
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि जेवर या धन को तीन गुना करने जैसे प्रलोभनों में न आएं, किसी भी बाबा या तांत्रिक के झांसे में न पड़ें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।