
नरसिंहपुर. गोटेगांव. महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, दीपेश्वर महादेव, महादेव पिपरिया के जबरेश्वर महादेव सहित जिले भर के शिव मंदिरों में भक्तों ने भगवान शिव का पूजन अर्चन व अभिषेक किया। इस अवसर पर मंदिरों में भजन कीर्तन और प्रसाद वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। गाडरवारा के प्रसिद्ध डमरूघाटी शिव मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजन अर्चन के लिए पहुंचे। यहां स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं।
ज्योतिष एवं द्वारका शारदापीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने महाशिवरात्रि पर्व पर
सुबह के समय 2500 साल पहले आदि शंकराचार्य परम्परा से प्राप्त चंद्रमौलेश्वर भगवान की पूजा अर्चना विधि विधान से की। शाम के समय प्राचीन सिद्धेश्वर शिव मंदिर पर पहुंच कर भक्तों की उपस्थिति में शिवरात्रि के धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न कराए।
राजराजेश्वरी देवी का किया शिवरूपी श्रंगार
परमहंसी आश्रम में स्थित राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी देवी मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर देवी का भगवान शिव के रूप में दिव्य श्रंगार किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिवरूपी देवी त्रिपुर सुंदरी देवी के दर्शन किए।
शंकराचार्य से आशीर्वाद लेने पहुंचे फिल्म अभिनेता राणा
गाडरवारा के सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा परमहंसी गंगा आश्रम जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती से आर्शीवाद लेने के लिए पहुंचे। यहां पर उन्होंने भगवती राजराजेश्वरी देवी,चौंसठ योगिनी, भगवान सिद्धेश्वर,भगवान मनकामेश्वर शिव के दर्शन किए।उन्होंने इस स्थान को अलौकिक एवं दिव्य बनाया बताया। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक नर्मदा प्रसाद प्रजापति भी मौजूद थे।
Published on:
12 Mar 2021 12:04 pm
बड़ी खबरें
View Allनरसिंहपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
