11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिले के निकायो में स्वच्छता की हकीकत जानने निकले उपसंचालक, आज गाडरवारा तहसील में भ्रमण

To ascertain the ground reality नरसिंहपुर. नगरीय निकायों में स्वच्छता को लेकर किए जा रहे दावों की जमीनी हकीकत जानने के लिए शुक्रवार को नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उप संचालक ओपी झा जिले में दो दिवसीय दौरा करने आए हैं। उन्होंने पहले दिन गोटेगांव, नरसिंहपुर और करेली नगरपालिका क्षेत्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं […]

2 min read
Google source verification
नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उप संचालक ओपी झा जिले में दो दिवसीय दौरा करने आए हैं। उन्होंने पहले दिन गोटेगांव, नरसिंहपुर और करेली नगरपालिका क्षेत्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

शुक्रवार को नगर के निरीक्षण में उपसंचालक, सीएमओ व अन्य।

To ascertain the ground reality नरसिंहपुर. नगरीय निकायों में स्वच्छता को लेकर किए जा रहे दावों की जमीनी हकीकत जानने के लिए शुक्रवार को नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उप संचालक ओपी झा जिले में दो दिवसीय दौरा करने आए हैं। उन्होंने पहले दिन गोटेगांव, नरसिंहपुर और करेली नगरपालिका क्षेत्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उप संचालक ने सबसे पहले गोटेगांव पहुंचकर कचरा प्रबंधन और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने कचरे के निबटान के तरीकों, सफाई में लगे अमले और नगरपालिका द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। स्वच्छता को लेकर अपनाए गए नवाचारों पर भी चर्चा की गई। डूडा प्रभारी एवं नरसिंहपुर सीएमओ नीलम चौहान उनके साथ रहे। इसके उप संचालक करेली पहुंचे, जहां नगरपालिका क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान कुछ व्यवस्थाओं को लेकर संतोष जताते हुए नगरपालिका के प्रयासों की सराहना भी की।
नरसिंहपुर में ट्रेंचिंग ग्राउंड और वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण
नरसिंहपुर नगरपालिका क्षेत्र में उप संचालक ने ट्रेंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया। यहां कुछ कमियों की ओर ध्यान दिलाया गया, जिस पर अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में सिटाडेल अवधि के दौरान व्यवस्थाएं प्रभावित हुई थीं और अब नगरपालिका अपने स्तर पर कचरा प्रबंधन कर रही है। सीमित संसाधनों के बावजूद कचरे की प्रोसेसिंग के प्रयासों पर उप संचालक ने सीएमओ की सराहना की और बेहतर प्रबंधन के लिए विभागीय स्तर पर प्रस्ताव भेजने की बात कही। इसके साथ ही वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
आज भी जारी रहेगा निरीक्षण दौरा
डूडा प्रभारी व सीएमओ चौहान ने बताया कि उप संचालक शनिवार को गाडरवारा, तेंदूखेड़ा, चीचली, साईखेड़ा और सालीचौका नगरीय निकायों का निरीक्षण करेंगे। गौरतलब है कि झा पूर्व में गाडरवारा नगरपालिका में सीएमओ के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जिससे उन्हें जिले की व्यवस्थाओं का अनुभव भी है। उनके निरीक्षण से निकायों में अमला सक्रिय दिखा।

बड़ी खबरें

View All

नरसिंहपुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग