
Bees Attack at Gadarwara Railway Station (फोटो- Patrika.com)
MP news: मध्य प्रदेश में मधुमक्खियों के हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे है। अब नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को अचानक मधुमक्खियों के हमले (Bees Attack) से अफरा-तफरी मच गई। रेलवे स्टेशन के पास बनी पानी की टंकी पर बड़ी तादाद में बने छत्ते से मधुमक्खियों ने प्लेटफार्म और ट्रैक पर खड़ी ट्रेन में मौजूद यात्रियों पर हमला कर दिया। इस हमले के बाद स्टेशन और ट्रेन में भगदड़ मच गई। ट्रेन प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी थी जहां बड़ी संख्या में यात्री अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार स्टेशन परिसर में स्थित रेलवे की पानी की टंकी में लगे छत्तों से बड़ी संख्या में मधुमक्खियां निकलकर प्लेटफॉर्म पर पहुंचीं और वहां मौजूद यात्रियों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से लोग इधर-उधर भागने लगे और कुछ ही देर में पूरा प्लेटफॉर्म खाली कराना पड़ा। स्टेशन में खड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस के आगमन के दौरान प्लेटफॉर्म पर भारी भीड़ मौजूद थी, तभी मधुमक्खियों के झुंड ने यात्रियों पर हमला कर दिया, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। अचानक हुए मधुमक्खियों के हमले से हालात बेकाबू हो गए। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन को तुरंत प्लेटफॉर्म नंबर 1 को खाली कराया।
घटना में करीब एक दर्जन यात्री घायल हुए हैं। घालयों को तत्काल गाडरवारा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक यात्री पर एक साथ कई मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घबरा गया।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्लेटफॉर्म नंबर 1 को तत्काल खाली कराया गया। घटना के बाद कुछ समय के लिए ट्रेन आवागमन भी प्रभावित रहा, वहीं कई यात्रियों ने अपनी यात्रा रद्द कर दी।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि स्टेशन परिसर में लंबे समय से मधुमक्खियों के छत्ते लगे हुए थे, लेकिन उन्हें हटाने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इस घटना के बाद रेलवे प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव पर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि यात्रियों ने कई बार इसकी शिकायत रेलवे कर्मचारियों से की लेकिन उन्होंने कार्रवाई नहीं की।
घटना के बाद यात्रियों और स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से तत्काल जांच और छत्तों को हटाने के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। (MP news)
Published on:
10 Apr 2026 03:23 pm
बड़ी खबरें
View Allनरसिंहपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
