
नगर के पांच वार्डो से जुड़ी रोड जो वर्षो से खस्ताहाल है।
demand the construction of the road नरसिंहपुर. शहर के पांच वार्डों से जुड़ी अनंतराम पांडे तिराहा से यादव कॉलोनी होकर जरजोला जाने वाली रोड के निर्माण की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। खस्ताहाल रोड से आवागमन नागरिकों के लिए हर दिन नई मुसीबत ला रहा है। कहीं लोग दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं तो कहीं वाहनों में नुकसान हो रहा है। रोड का निर्माण कराने वार्डो के नागरिक कई बार ज्ञापन-धरना जैसी गतिविधियां कर चुके हैं। प्रधानमंत्री सडक़ योजना के अधीन इस रोड का कार्य कराने संबंधित विभाग भी गंभीर नहीं है।
नगर के कामथ वार्ड, राजीव वार्ड, महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड, भगत सिंह वार्ड, मुशरान वार्ड समेत जरजोला व आसपास के कई गांव जुड़े हैं। जहां के लोगों का इस रोड से आवागमन होता है, लेकिन रोड का निर्माण नहीं हो रहा है। नागरिक कहते हैं कि इन वार्डो के तहत करीब एक दर्जन कॉलोनियां बन गई हैं। बसाहट धीरे-धीरे बढ़ रही है लेकिन मुख्य रोड ही खस्ताहाल होने से नागरिकों को परेशानी होती है। शाम के समय तो रोड पर चलना जोखिम भरा रहता है क्योंकि पता नहीं कौन सा गड्ढा कितना बड़ा है और क्या घटना हो जाए, पता ही नहीं चलता। रोड की खराबी से यहां ऑटो वाले तक आने में कतराते हैं।
उखड़ी सतह और उड़ती धूल बड़ी समस्या
नागरिकों का कहना है कि कई बार स्थानीय लोगों द्वारा धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन देने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। रोड पहले प्रधानमंत्री योजना के तहत बनी थी, लेकिन न तो निर्माण के बाद इसकी मरम्मत हुई और न ही फिर से कार्य हुआ जिससे इसकी हालत लगातार खराब होती जा रही है। स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और दोपहिया वाहन चालक इस मार्ग पर सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासनिक असमंजस के चलते समस्या का समाधान लगातार टल रहा है।
वर्जन
यादव कॉलोनी वाली रोड निकाय के अधीन नहीं है। पहले भी संबंधित विभाग को कहा गया था कि वह कार्य कराए, लेकिन विभाग ने असमर्थता जाहिर की थी।
नीलम चौहान, सीएमओ नगरपालिका नरसिंहपुर
Published on:
11 Apr 2026 12:54 pm
बड़ी खबरें
View Allनरसिंहपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
