
wheat
नरसिंहपुर। गोटेगांव के गेहूं खरीदी केन्द्र पर भारी मात्रा में गेहूं की बोरियों की छल्लियां खुले आसमान के नीचे लगी हुई हैं। आसपास के इलाके में जितने भी वेयर हाउस मौजूद थे वह भर चुके हैं। इसके कारण परिवहन का कार्य मंद कर दिया गया है। अब खरीदी किया गया गेहूं बाहर भेजने के लिए रैक लगने का इंतजार किया जा रहा है। जब नरसिंहपुर में रैक लग जाएगा तब गोटेगांव के खरीदी केन्द्रों में एकत्रित गेहूं के बारदानों का परिवहन का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
वर्तमान समय में प्रत्येक खरीदी केन्द्र पर गेहूं के बारदानों की छल्लियां लगी हुई हैं, जिसके कारण तुलाई करने के लिए केन्दों पर जगह नहीं बची है। कृषि उपज मंडी गोटेगांव के एक ही खरीदी केन्द्र पर ५२ हजार गेहूं की बोरियां परिवहन के लिए रखी हुई हैं। खरीदी का काम देख रहे अशोक सेन का कहना है कि रैक लगने के बाद परिवहन का कार्य प्रारम्भ होगा। जितने वेयर हाउस मौजूद थे वह पूरी तरह से फुल हो चुके हैं। उनको रखने के लिए जगह नही होने पर गेहूं को अन्य प्रदेशों में भेजने के लिए रैक लग रहा है। जैसे ही रैक लगेगा परिवहन का कार्य प्रारम्भ हो जाएगा।
वहीं तीन समितियों के द्वारा चना, मसूर की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जा रही है।
मंडी के बड़े शेड में तीनों समितियों के केन्द्र बनाए गए हैं। इस शेड के अंदर जिन समिति वालों ने उक्त अनाज खरीदा है उसका परिवहन का कार्य अब तक प्रारम्भ ही नहीं हुआ है। यह अनाज कहां पर भंडारित किया जाएगा इसका अभी तक कोई निर्धारण नहीं हुआ है। इसके कारण खरीदने के बाद अभी शेड के अंदर ही रखा जा रहा है। इन केन्द्रों पर तुलाई का कार्य करने वालों का कहना है कि जिस तादाद में चना, मसूर विक्रय के लिए आना चाहिए वह नहीं आ रहा है। इसके कारण उनको पर्याप्त मजदूरी भी नहीं मिल पा रही है।
Published on:
23 Apr 2018 06:54 pm
बड़ी खबरें
View Allनरसिंहपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
