12 April 2023 Major Updates and Evevts: आज शुक्रवार 12 अप्रैल को देश-दुनिया में कई घटनाएं होनी प्रस्तावित हैं। इसपर सबकी नजरें टिकी होगी। दिन की शुरुआत पत्रिका के डेली न्यूज अपडेट के साथ, यहां हम आपको बताते है आज की वो सभी बड़ी खबरें, जिसपर अधिकांश लोगों की नजरें टिकी होंगी।
12 April 2023 Major Updates and Evevts: आज शुक्रवार 12 मई 2023 है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। हर दिन की भांति आज भी देश-दुनिया में कई गतिविधियां होनी प्रस्तावित हैं, जिन पर पूरे देश की नजर होगी। पीएम मोदी का आज गुजरात दौरा है। इस दौरान पीएम मोदी आवास योजना के 19 हजार लाभार्थियों को घर की चाबी सौपेंगे। इसके साथ ही 4400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज 'द केरल स्टोरी' देखेंगे। राजस्थान में गहलोत-पायलट की जंग जारी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की आज अहम बैठक होगी। अडानी-हिंडनबर्ग मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई। पत्रिका के डेली न्यूज अपडेट की इस स्पेशल रिपोर्ट में आइए जानते हैं, आज की सभी बड़ी खबरों के बारे में ...
आज की बड़ी खबरें, जिनपर होगी सबकी नजर
— पीएम मोदी का आज गुजरात दौरा, आवास योजना के 19 हजार लाभार्थियों को सौंपेंगे घर की चाबी
— पीएम मोदी आज गुजरात में 4400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
— यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज 'द केरल स्टोरी' देखेंगे
— राजस्थान में गहलोत-पायलट की जंग जारी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की आज अहम बैठक
— अडानी-हिंडनबर्ग मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
— कैलिफोर्निया में आया भूकंप, तीव्रता 5.5 मापी गई
— ट्विटर के CEO पद से इस्तीफा देंगे एलन मस्क, नए सीईओ का ऐलान
— आज के आईपीएल का मैच मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम शाम 7:30 बजे मुंबई के स्टेडियम वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इसका प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स (टीवी), जियोसिनेमा होगा।