3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर में अकेली थी 15 साल की लड़की, मौका पाकर घर में घुसा पड़ोसी और करने लगा रेप

Bihar: बिहार के पूर्णिया जिले में एक आदमी ने न सिर्फ अपने ही पड़ोसी के 15 साल की बेटी के साथ रेप की कोशिश की बल्कि उसकी हत्या भी कर दी।

2 min read
Google source verification

पटना

image

Prashant Tiwari

Jul 06, 2024

बिहार के पूर्णिया जिले के रुपौली थाना इलाके से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक आदमी ने न सिर्फ अपने ही पड़ोसी के 15 साल की बेटी के साथ रेप की कोशिश की। बल्कि जब वह रेप करने में सफल नहीं हो पाया तो पहले नाबालिग की हत्या की। फिर उसे आत्महत्या का रुप देकर फरार हो गया।

लड़की के पिता के साथ चल रहा था विवाद

जानकारी के मुताबिक, लड़की के पिता का आरोपी पड़ोसी के साथ पीछे कई सालों से एक सड़क को लेकर विवाद चला आ रहा था। इसको लेकर दोनों परिवारों के बीच कई बार मारपीट तक की नौबत आ चुकी थी। ऐसे में इस जघन्य वारदात के पीछे परिवरा के साथ विवाद का पहलू भी सामने आ रहा है।

लड़की को अकेला पाकर घर में घुसा आरोपी

बता दे कि जिस लड़की की हत्या हुई है उसके पिता दूसरे शहर में रहते हैं और वो दादा-दादी और अपने चाचा के साथ गांव में रहती थी। घर के सभी लोग मजदूरी के लिए घर से बाहर गये थे और 15 वर्षीय लड़की घर में अकेली थी। लड़की को अकेला पाकर आरोपी घर में घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। लड़की ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी को लगा कि वो उसे पहचान गई है और उसका राज खुल जाएगा। जिसके बाद उसने लड़की की हत्या कर डाली और उसे खुदकुशी का रूप देकर मौके से फरार हो गया। परिवार के लोग जब शाम को लौटे से लड़की का शव लटकता मिला।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आएगी सच्चाई

वहीं, इस पूरे मामले में थाना प्रभारी रुपौली ने बताया कि "मृतक लड़की के परिजनों ने पड़ोसी पर दुष्कर्म करने की कोशिश एवं हत्या करने का मामला दर्ज करवाया है। आरोपी घर छोड़कर फरार है। उसकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद पता ही मामले की सच्चाई सामने आएगी।

Story Loader