राष्ट्रीय

फर्जी IAS और MP का PA बता दिल्ली LG के आवास में घुसे 2 लोग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime News: दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के आवास में 2 लोगों ने फर्जी IAS और सांसद का पीए बताकर घुसने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच में जुट गई है।

less than 1 minute read
2 people entered Delhi LG residence

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 9-10 सितंबर को G20 शिखर सम्मेलन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इसी बीच दिल्ली से सुरक्षा व्यवस्था में चूक का बड़ा मामला सामने आया है। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के आवास में 2 लोगों ने फर्जी IAS और सांसद का पीए बताकर घुसने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों गिरफ्तार

पुलिस ने आगे जानकारी दी कि उपराज्यपाल विजय कुमार सक्सेना के आवास में घुसने के बाद दोनों अभियुक्त वहां मौजूद कर्मचारियों से मिले। हालांकि सुरक्षा में लगे कर्मचारियों ने दोनों के छूठ को तुरंत पकड़ लिया और इस बारे में पुलिस को जानकारी दी। दिल्ली पुलिस ने दोनों आरोपियों के गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ IPC की धारा 419 के तहत केस दर्ज किया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Updated on:
04 Sept 2023 07:57 am
Published on:
04 Sept 2023 07:55 am
Also Read
View All

अगली खबर