3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

30 सितंबर की तारीख है नजदीक! नहीं बदला 2000 का नोट तो तुरंत करें एक्सचेंज, नहीं बढ़ेगी डेडलाइन

2000 note not exchange after 30 september: रिजर्व बैंक द्वारा दिए गए आंकड़ें के मुताबिक बाजार में अभी भी 24 हजार करोड़ रुपए के वैल्यू वाले 2000 रुपये के नोट बाजार में मौजूद हैं।

2 min read
Google source verification
 2000 note not changed exchange immediately deadline will not increase

कालाधन में बढ़ते 2000 के नोटोें के प्रभाव को रोकने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 19 मई 2023 को 2000 के नोटों के प्रचलन पर रोक लगा दिया था। इसके साथ ही लोगों को उनके पास रखे 2000 के नोटों को बैंकों में जमा करने के लिए 30 सितंबर तक का वक्त दिया था।

अब यह 30 सितंबर की डेडलाइन भी खत्म होने जा रही है। ऐसे में आप ने अगर अब तक अपना नोट नहीं जमा किया है तो जल्द इसे बैंक में जमा कर ले क्योंकि सरकार अब इन नोटों को जमा करने के लिए डेडलाइन नहीं बढ़ाने वाली है। इससे आप लोगों को काफी तगड़ा नुकसान हो सकता है।

31 अगस्त तक आ चुके है करीब 93 प्रतिशत नोट

31 अगस्त को तक rbi द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक रिजर्व बैंक के पास 2000 रुपए के 93 फीसदी नोट वापस आ चुके हैं। बाजार में सिर्फ 7 प्रतिशत नोट ही मौजूद हैं या चलन में हैं। केंद्रीय बैंक ने कहा कि जिन लोगों ने अभी तक 2000 रुपये के नोट को जमा नहीं कराया है या एक्सचेंज नहीं किया है, वह बैंक में जाकर इसे एक्सचेंज कर सकते हैं।

24 हजार करोड़ मूल्य के नोट अभी भी बाजार में

रिजर्व बैंक द्वारा दिए गए आंकड़ें के मुताबिक 31 अगस्त, 2023 तक जितने 2000 रुपये के नोट वापस आए हैं, उनका कुल मूल्य 3.32 लाख करोड़ रुपये है। इस तरह, अभी भी बाजार में 24 हजार करोड़ रुपए के वैल्यू वाले 2000 रुपये के नोट बाजार में मौजूद हैं। बता दें सरकार ने 2016 में डिमोनेटाइजेशन के बाद 2,000 रुपये का नोट बाजार में पेश किया गया था।

ये भी पढें: INDIA गठबंधन में शक्ति प्रदर्शन से पहले ही फूट! भोपाल मे नहीं होगी गठबंधन की पहली रैली

Story Loader