राष्ट्रीय

Chamba Accident: हिमाचल में सड़क हादसे में 3 की मौत, 8 घायल, भूस्खलन से NH-5 बंद

Chamba Road Accident : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दादी-पोती सहित तीन लोगों की जान चली गई। वहीं इस दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गए।

2 min read

Chamba Road Accident : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दादी-पोती सहित तीन लोगों की जान चली गई। वहीं इस दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गए। घायलों को चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार सभी लोग मंदिर से पूजा करने के बाद घर लौट रहे थे। वहीं, हिमाचल के किन्नौर जिले में निगुलसरी के पास भूस्खलन की घटना सामने आई है। लैंडस्लाइड के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 5 बंद हो गया।


हादसे 3 की मौत, 4 बच्चों सहित 8 घायल

हादसे के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि चंबा के माणी- सिढ़कुंड रोड पर गुरुवार शाम को एक बोलेरो गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। इस गाड़ी में 11 लोग सवार थे। सड़क हादसे में दादी-पोती सहित तीन लोगों की जान चली गई। वहीं चार बच्चे, तीन महिलाएं और चालक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचा पुलिस प्रशासन ने घायलों को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चम्बा अस्पताल में भर्ती करवाया। प्रशासन की तरफ से मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार और घायलों को 5-5 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

किन्नौर में नेशनल हाईवे 5 पर भारी भूस्खलन, रास्ता बंद

हिमाचल के किन्नौर जिले के निगुलसरी के पास पहाड़ी से भारी भूस्खलन की घटना सामने आई है। लैंडस्लाइड के कारण नेशनल हाईवे पांच बंद हो गया है। इससे रिकांगपिओ से रामपुर, शिमला व शिमला से रिकांगपिओ की ओर छोटे व बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है। सड़क मार्ग के दोनों तरफ लंबा जाम लग गई है। प्रशासन हाईवे को बहाल करने के लिए मशीनरी लगा दी है।

यह भी पढ़ें- Assembly Bypoll Result: उपचुनाव के नतीजों में कौन मारेगा बाजी INDIA या NDA, जानिए कहां किसकी इज्जत दांव पर

यह भी पढ़ें- G20 Summit : G20 समिट पर कोरोना का साया, जिल बाइडेन के बाद अब स्पेन के राष्ट्रपति कोविड पॉजिटिव

Published on:
08 Sept 2023 11:20 am
Also Read
View All

अगली खबर