Today's Events : Patrika के डेली न्यूज अपडेट में आपका स्वागत है। इस स्पेशल सेगमेंट में हम आपको बताएंगे आज की उन सभी बड़ी खबरों में बारे में जिन पर पूरे देश की नजर रहेगी।
30 May 2023 Today's Events and Updates : आज मंगलवार 30 मई 2023 है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। हर दिन की भांति आज भी देश-दुनिया में कई गतिविधियां होनी प्रस्तावित है, जिन पर पूरे देश की नजर होगी। मणिपुर हिंसा पर खरगे के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल आज राष्ट्रपति से मुलाकात करेगा। मोदी सरकार के 9 साल: आज से शुरू होगा बीजेपी का महा जनसंपर्क अभियान। मणिपुर हिंसा : गृह मंत्री अमित शाह आज चुराचांदपुर में लेंगे हालात का जायजा। IPL Final में चेन्नई ने दर्ज की शानदार जीत, गुजरात को 5 विकेट से हराया। 30 मई, 2023 का कैसा रहेगा मौसम, इसका पूर्वानुमान देखिए। डेली न्यूज अपडेट की इस स्पेशल रिपोर्ट में आइए जानते हैं, आज की सभी बड़ी खबरों के बारे में -
जिन पर रहेगी देश की नजर
- मणिपुर हिंसा पर खरगे के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल आज राष्ट्रपति से मुलाकात करेगा।
- मोदी सरकार के 9 साल: आज से शुरू होगा बीजेपी का महा जनसंपर्क अभियान।
- मणिपुर हिंसा : गृह मंत्री अमित शाह आज चुराचांदपुर में लेंगे हालात का जायजा।
- केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ समर्थन जुटाने की मुहिम के तहत दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल CPM हेडक्वॉर्टर में सीताराम येचुरी से मिलेंगे।
- कम्बोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी दिल्ली आए हुए हैं। सिहामोनी आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे और PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।
- चीन आज सुबह 9:31 पर जिउगुआन सैटेलाइट सेंटर से पहली बार किसी सिविलियन को स्पेस में भेजेगा।
- उत्तर कोरिया जून में पहला सैन्य जासूसी उपग्रह करेगा लॉन्च।
- जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी बस, 7 की मौत, 20 जख्मी।
- IPL Final: चेन्नई ने दर्ज की शानदार जीत, गुजरात को 5 विकेट से हराया।
- केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ समर्थन जुटाने की मुहिम के तहत दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल CPM हेडक्वॉर्टर में सीताराम येचुरी से मिलेंगे।
- कम्बोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी दिल्ली आए हुए हैं। सिहामोनी आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे और PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।
- चीन आज सुबह 9:31 पर जिउगुआन सैटेलाइट सेंटर से पहली बार किसी सिविलियन को स्पेस में भेजेगा।
-------------------------------------
30 मई 2023 कैसा रहेगा आपके लिए, जानें यहां
मेष - आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में आपको सबका सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।
वृषभ - स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई बड़ा लेन-देन आज न करें। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस करेंगे।
मिथुन - आज आप लम्बी यात्रा आदि पर जा सकते है, स्वास्थ्य में उतार चढाव बना रहेगा, व्यापार व्यवसाय में कोई नया काम आ शुरू न करे।
कर्क - दिन अच्छा रहेगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परिवार मैं मांगलिक कार्यक्रम के योग बनेंगे, व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा, कोई नई पार्टनरशिप शुरू कर सकते है।
सिंह - किसी धार्मिक यात्रा में जा सकते हैं। और परिवार में किसी की शादी विवाह का योग बन सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
कन्या - कार्य क्षेत्र में आप परिवर्तन न करें। कोई बड़ा निर्णय आज न लें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है।
तुला - किसी कार्य विशेष के चलते बाहर जाना पड़ सकता है। वाद विवाद से बचें। परिवार में आपसी कलह हो सकती हैं।
वृश्चिक - व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम या नई साझेदारी शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का योग बन सकता है। पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
धनु - मान-सम्मान बढ़ेगा और सामाजिक क्षेत्र में अच्छे लोगों का साथ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में नए काम की योजना बन सकती है। नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।
मकर - विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय में हानि हो सकती है। आपका मन अशांत रहेगा और वाद विवाद से दूर रहें।
कुंभ - लम्बी यात्रा पर जाएं तो वाहन आदि का उपयोग में सतर्कता बरतें। व्यापार क्षेत्र में किसी को बड़ी रकम उधार न दें।
मीन - आपका मन अध्यात्म की ओर रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आज परिवर्तन कर सकते हैं। परिवार के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।