2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वैजयंती माला, कैप्टन विजयकांत सहित 67 हस्ती पद्म पुरस्कारों से सम्मानित

राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह में दो हस्तियों को पद्म विभूषण , नौ को पद्म भूषण और 56 को पद्म श्री पुरस्कारों से सम्मानित किया।

less than 1 minute read
Google source verification

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सुप्रसिद्ध अभिनेत्री वैजयंती माला बाली सहित 67 हस्तियों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए बृहस्पतिवार को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह में दो हस्तियों को पद्म विभूषण , नौ को पद्म भूषण और 56 को पद्म श्री पुरस्कारों से सम्मानित किया।

डा वैजयंती माला बाली और के चिरंजीवी को कला के क्षेत्र में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। न्यायमूर्ति एम फातिमा बीवी (मरणोपरांत), होरमसजी एन कामा, डा अश्विन बालाचंद मेहता , सत्यव्रत मुखर्जी (मरणोपरांत), ओ राजगोपाल और कैप्टन विजयकांत ( मरणोपरांत) सहित नौ हस्तियों को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

इसके अलावा 56 हस्तियों को अपने अपने क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री डा एस जयशंकर, अन्य केन्द्रीय मंत्री तथा अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाती है।