20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

7 महीने में 7 विधायकों ने छोड़ा पार्टी का साथ, मुख्यमंत्री की मौजूदगी में थामा कांग्रेस का हाथ

Telangana Politics: गडवाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक बंदला कृष्ण मोहन रेड्डी ने मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ले ली।

less than 1 minute read
Google source verification

तेलंगाना की सत्ता हाथ से जाने के बाद ही पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को पार्टी को एक और झटका लगा। दरअसल, बीआरएस का एक और विधायक कांग्रेस में शामिल हो गया। इससे एक दिन पहले यानी की शुक्रवार को बीआरएस के विधान परिषद के छह सदस्य कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में थामा कांग्रेस का हाथ

गडवाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक बंदला कृष्ण मोहन रेड्डी ने मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ले ली। मुख्यमंत्री ने विधायक का पार्टी में स्वागत किया। कृष्ण मोहन सीएम रेवंत रेड्डी के गृह जिले महबूबनगर के गडवाल विधानसभा क्षेत्र से चुने गए हैं।

7 महीने में 7 विधायकों ने छोड़ा पार्टी का साथ

कृष्ण मोहन पिछले साल दिसंबर में कांग्रेस के हाथों सत्ता गंवाने वाली बीआरएस के सातवें विधायक हैं, जो सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल हुए हैं। अब 119 सदस्यीय विधानसभा में बीआरएस के 31 विधायक रह गए हैं। कांग्रेस पार्टी के विधायकों की संख्या अब 72 हो गई है। सात माह में राज्य में मुख्य विपक्षी पार्टी बीआरएस के कई वरिष्ठ नेता पार्टी छोड़ चुके हैं।

ये भी पढ़ें: सत्ता तो गई ही अब विधायक भी छोड़ रहे पार्टी का साथ, 6 विधायकों ने थामा कांग्रेस का हाथ