30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विभाजन के 76 साल बाद भारत में रह रहे भाई से मिली पाकिस्तानी महिला, छलक पड़े आंसू, Video देख भावुक हो रही दुनिया

Indian Brother and Pak Sister Meet: पाकिस्तानी सीमा हैदर और भारत से पाकिस्तान गई अंजू की कहानी के बीच भारत-पाकिस्तान के दो बिछड़े भाई-बहन के मिलन की कहानी सामने आई है। विभाजन के 76 साल बाद भारत में रहे भाई से मिली पाकिस्तानी महिला तो कुछ ऐसा नजारा बना।

2 min read
Google source verification
भारत में रह रहे भाई से मिली पाकिस्तानी महिला, छलक पड़े आंसू

भारत में रह रहे भाई से मिली पाकिस्तानी महिला, छलक पड़े आंसू

Indian Brother and Pak Sister Meet: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर और भारत से पाकिस्तान गई अंजू की कहानी बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में है। दोनों की प्रेम कहानी में कई ट्विस्ट है, जिनको लेकर रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। दोनों देश की एजेंसी इन दोनों की प्रेम कहानी में अभी उलझी है। यह तय नहीं हो रहा कि दोनों सभी में प्यार को पाने की खातिर सरहद के साथ-साथ सभी हदें पार की या फिर माजरा कुछ और है। हालांकि सीमा हैदर और अंजू की प्रेम कहानी के बीच भारत-पाक सीमा से भाई-बहन के मिलन की एक अनूठी कहानी सामने आई है। इस कहानी को जानकर और भाई-बहन के प्यार वाले वीडियो देखकर पूरी दुनिया भावुक हो रही है। दरअसल यह कहानी है कि भारत के गुरमेल सिंह ग्रेवाल और उनकी बहन सकीना बीवी की। इन दोनों का मिलन भारत-पाकिस्तान विभाजन के 76 साल बाद अब हुआ है।


विभाजन के समय पूरा परिवार पाक चला गया, मां और भाई भारत में रह गए

लेकिन जब दोनों देशों के लोग बंटवारे के बाद इधर-से-उधर जा रहे थे, तभी परिवार के सभी लोग भारत को छोड़कर पाकिस्तान के शेखपुरा में चले गए थे, लेकिन मां भारत में ही रह गई थी, जिसके बाद उनके पिता ने एक अर्जी लगाई कि उनकी पत्नी भारत में रह गई है और उसकी मां को भारत से पाकिस्तान ले जाया गया। लेकिन उस वक्त उसका भाई जो गांव में खेलने गया हुआ था, वो भारत में ही रह गया।


वीडियो देख भारत ने सरपंच ने भाई का पता बताया

पिछले साल ढिल्लों ने सकीना की अपने लंबे समय से खोए हुए भाई से भावनात्मक अपील का एक वीडियो अपलोड किया था। इसने लुधियाना के जस्सोवाल सूदन गांव के सरपंच जगतार सिंह ने भी देखा था। फिर सरपंच जगतार सिंह ने पुष्टि की कि गुरमेल सिंह उनके गांव में रहते थे। इसके बाद बीते रविवार को करतारपुर कॉरिडोर में दोनों भाई-बहन का मिलन संभव हुआ।


एक-दूसरे से मिलते ही दोनों की आखें हुई नम

रव‍िवार शाम को जब भाई-बहन के म‍िलने का मौका आया तो गुरमेल अवाक रह गया। सकीना ने अपने भाई को कसकर गले लगा लिया। उसके चेहरे से खुशी के आंसू बह रहे थे। गुरमैल और सकीना के मिलन का यह वीडियो यूट्यूब पर हजारों लोगों ने देखा है। इस वीडियो को देखकर आप भी अपनी बहन को याद करने लगेंगे। ऐसे भी भाई-बहन के प्यार को समर्पित राखी का त्योहार भी नजदीक ही है।

Story Loader