
Gumla News: एक बार मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। गुमला में एक 58 वर्ष की महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया हैं। बीती रात दो दोस्तों ने मिलकर घर में सो रही महिला के साथ यह रेप किया। पीड़ित ने परिजनों के साथ थाने पहुंच कर पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में पुलिस आरोपियों की छानबीन में जुटी है। हालांकि दोनों आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्तार से दूर है। लेकीन खबर यह आई है कि जल्द ही इन्हें पकड़ लिया जाएगा।
महिला अपने घर में अकेली सो रही थी
पूदरअसल, यह मामला गुमला थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर से सटे एक गांव का है। जहां एक 58 साल की महिला अपने घर में सो रही थी। उसी रात बगल गांव के दो युवक घर में किसी घुस गये और महिला के साथ जबरदस्ती करने लगा। महिला ने विरोध किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। दोनों युवकों ने बारी-बारी से महिला का रेप किया। रेप के बाद महिला को मुंह खोलने पर अंजाम भुगतने की धमकी देकर फरार हो गया।
इस घटना की पूरे जानकारी सुबह महिला ने परिजनों को। जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। जहां महिला ने पुलिस को इस घटना के बारे में विस्तार से बताया और कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस छानबीन शुरू कर दी है। ध्यान देने वाली बात यह है कि आरोपी एक युवक रेप केस में कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया है।वहीं, सदर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि एक वृद्धा के द्वारा दो युवकों पर गैग रेप का आरोप लगाया गया है। पुलिस कांड दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Published on:
31 Aug 2023 04:57 pm

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
