राष्ट्रीय

पंजाब से सटी पाकिस्तान सीमा की तरफ से घुसपैठ कर रहे एक बांग्लादेशी और एक पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

बीएसएफ के हाथ आज बड़ी कामयाबी लगी है। पंजाब से सटी पाकिस्तान सीमा की तरफ से घुसपैठ कर रहे एक बांग्लादेशी और एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है।

less than 1 minute read
A Bangladeshi and a Pakistani national arrested for infiltrating from the Pakistan border adjacent to Punjab

अनुराग मिश्रा। अमृतसर/नई दिल्ली। पंजाब के अमृतसर सेक्टर से सिटी सटी पाकिस्तान सीमा की ओर से भारत में घुसपैठ कर रहे एक व्यक्ति को बीएसएफ के जवानों ने धर दबोचा बीती रात यह घुसपैठिया सन्नाटे का फायदा उठाकर भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश करा था इसी बीच गश्त पर निकले बीएसएफ के जवानों ने इस व्यक्ति पर फायरिंग की और इसे हिरासत में लिया कड़ी पूछताछ के बाद यह पता चला कि घुसपैठिया बांग्लादेशी नागरिक है बीएसएफ की कस्टडी में घुसपैठिए से आगे की पूछताछ जारी है।

बीती रात ही गुरदासपुर सेक्टर के निक्का इलाके से अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार कर भारत में घुसने की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी नागरिक को भी बीएसएफ के जवानों ने हिरासत में लिया है। बीएसएफ द्वारा पूछताछ में पकड़े गए पाकिस्तानी नागरिक ने अपना नाम आमिर रजा बताया।

अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार कर भारत पर घुसपैठ कर रहे आमिर ने पूछताछ में बताया कि वह पाकिस्तान के सियालकोट का रहने वाला है। बीएसएफ अफसरों के कई सवालों का जवाब वो नहीं दे रहा है। बीएसएफ को उसके पास से कुछ दस्तावेज भी मिले हैं। किसी आतंकी गतिविधि से जुड़े रहने की आशंका है।

Updated on:
09 Mar 2023 09:02 pm
Published on:
09 Mar 2023 08:59 pm
Also Read
View All

अगली खबर