राष्ट्रीय

खेत से घर लौट रही थी महिला, हाथी ने पीछे से पकड़ा फिर मार डाला

कर्नाटक के चिक्कमंगलुरु जिले के हेदादालु गांव में बुधवार को एक हाथी ने एक महिला को कुचलकर मार डाला। पीड़िता की पहचान 45 वर्षीय मीना के रूप में हुई।

less than 1 minute read
दो लोगों पर हमला करने वाले हाथी से परेशान ग्रामीण

कर्नाटक के चिक्कमंगलुरु जिले के हेदादालु गांव में बुधवार को एक हाथी ने एक महिला को कुचलकर मार डाला। पीड़िता की पहचान 45 वर्षीय मीना के रूप में हुई। हाथी ने दो अन्य मजदूरों पर भी हमला किया था। जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इन सभी घायलों का इलाज चिक्कमंगलुरु जिला अस्पताल में किया जा रहा है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मीना और अन्य पर जंगली हाथी ने उस समय हमला किया जब वे अपने घर से खेत की ओर जा रहे थे। मीना ने भागने की कोशिश की लेकिन हाथी ने उसे पकड़ लिया और फिर कुचल दिया। यह घटना अल्दुरु वन रेंज की सीमा में हुई। वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं।

ग्रामीणों ने वन अधिकारियों से उनके जीवन की सुरक्षा की मांग की है। सात हाथियों का झुंड गांव के बहुत करीब रह रहा है और लोग किसी भी तरह की गतिविधि करने से डर रहे हैं। एक हाथी झुंड से बिछड़ आवासीय क्षेत्रों तथा खेतों में घूम रहा है और लोगों के जीवन के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि एक महीने पहले ही गुहार लगाई थी और वन अधिकारियों ने कुछ नहीं किया। उन्होंने आग्रह किया है कि हाथियों को जंगल में भगा दिया जाना चाहिये।

Published on:
08 Nov 2023 02:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर