AAP leader murder: पंजाब के तरन तारन जिले में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी की गोली मार दी गई। घटना में AAP नेता की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, वारदात को आज सुबह श्री गोइंदवाल साहिब के पास फतेहाबाद रेलवे फाटक पर अंजाम दिया गया। हमलावरों ने पहले गुरप्रीत का पीछा किया। इसके बाद रेलवे फाटक बंद होने से कार सवार हमलावरों को मौका मिल गया और उन्होंने अंधाधुध गोलीबारी करके गुरप्रीत को मौत के घाट उतार दिया।