1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुफ्त बिजली पर आप-बीजेपी आमने सामने, मनीष सिसोदिया ने साथा निशाना

हिमाचल दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 125 यूनिट फ्री बिजली देने व महिलाओं के लिए बसों के किराए पर 50% छूट देने कि घोषणा की है। इस पर मनीष सिसोदिया ने हिमाचल के मुख्यमंत्री पर प्रेस कांफ्रेंस करके निशाना साधा है। सिसोदिया ने केजरीवाल सरकार की नकल करने का आरोप लगाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 15 Apr 2022, 5:46 PM IST

aap-bjp-face-to-face-on-free-electricity-manish-sisodia-targets-togeth.jpg

हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल दिवस के मौके पर प्रदेश में 125 यूनिट बिजली फ्री देने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने बसों के किराए पर भी महिलाओं को छूट देने का एलान किया है। जिसके बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बीजेपी पर केजरीवाल मॉडल की नकल करने का आरोप लगाया है।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी के मन में आम आदमी पार्टी (आप) से हार को लेकर बहुत ज्यादा डर है। पूरे देश में भाजपा की, उनके दोस्तों की 18 सरकारे हैं कहीं उन्होंने बिजली फ्री नहीं की है। हर जगह कहते हैं की फ्री तो बर्बाद कर रहा है। वहीं हिमाचल में चुनाव आया तो केजरीवाल मॉडल की नकल करने की कोशिश करने लगे। अभी तो केजरीवाल ने मंडी में एक ही रोड सो किया था। 18 राज्यों में इनकी सरकार है वहां क्यों नहीं कर रहे हो? चुनाव से दो तीन महीने पहले घोषणा कर रहे हो क्यो? क्योंकि आपको पता है कि आप हारने वाले हो।


जनता भी यह बात जानती है कि बीजेपी की इस घोषणा का कोई मतलब नहीं है। अगर ये फिर से चुनाव जीत गए तो इन सभी घोषणा को वापस ले लेंगे। इसके साथ ही उन्होंने हिमाचल के लोगों से भी रिक्वेस्ट किया कि वो समझे की ये घोषणा पूरी तरह से दिखावा है, धोखा है, भाजपा पूरी तरह से भष्ट्र पार्टी है। ये तो आम आदमी पार्टी का डर है कि भाजपा को मजबूर होना पड़ा है कि दिल्ली की तरह घोषणा करना पड़ा।


अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर साधा निशाना

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा दिल्ली की नकल करके आज हिमाचल की भाजपा सरकार ने ये घोषणायें की हैं। भाजपा ये एलान सभी भाजपा शासित राज्यों में करे, हीं तो लोग मानेंगे कि आप के खौफ से चुनाव के पहले ये फर्जी घोषणाएं की हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि चुनाव के बाद ये वापिस ले लेंगे।