राष्ट्रीय

AAP Leader Gurpreet Gogi Died: अपने ही ‘गुरु’ को पटखनी देकर बने विधायक, विटेंज कार और हथियारों के थे बेहद शौकीन

Gurpreet Gogi Died: लुधियाना के आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी का निधन अपनी ही लाइसेंसी पिस्तौल की सफाई के दौरान गलती से गोली चलने से हो गई। आज उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

2 min read
Aap Leader Gurpreet Gogi died

Gurpreet Gogi Died: पंजाब के 57 वर्षीय आप नेता गुरप्रीत गोगी की शुक्रवार की देर रात अपने लाइसेंसी पिस्तौल की सफाई करते हुए सिर में गोली लगने से मौत हो गई। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Punjab CM Bhagwant Mann) ने उनकी मौत पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि आज का दिन बहुत दुखद है क्योंकि हमारे विधायक और आप नेता गुरप्रीत गोगी का निधन(Ludhiana Aap MLA Gurpreet Gogi) हो गया। वह एक अच्छे इंसान थे। वह हमेशा लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए तैयार रहते थे। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले और उनके परिवार और समर्थकों को दुख सहने की शक्ति मिले। गुरप्रीत गोगी का आज अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके अंतिम संस्कार में पंजाब सीएम भगवंत मान के अलावा कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए।

विंटेज कारों के दीवाने थे गुरप्रीत गोगी

गुरप्रीत गोगी (Gurpreet Gogi) वर्ष 2022 में पहली बार लुधियाना पश्चिम विधानसभा से चुनाव जीतकर विधायक बने। उन्होंने 2022 के चुनाव में दो बार के विधायक और अपने राजनीतिक गुरू भारत भूषण आशु को चुनाव में पटखनी दी थी। दिवंगत नेता आप में शामिल होने से पहले कांग्रेस में थे। आप नेता गुरप्रीत को महंगी और आलीशान गाड़ियों विशेष तौर विंटेज कारों (Gurupreet Gogi Vintage Car Lover) का बेहद शौक था। उनके पास नई और पुरानी लक्जरी गाड़ियां और दो पहिया मोटरबाइक का शानदार कलेक्शन था। यह बताया जा रहा है कि उनके पास हथियारों का भी अच्छा खासा कलेक्शन था। गुरप्रीत गोगी को पुरानी और क्लासिकल चीजों को संग्रह करना भी काफी पसंद था।

2022 में इस वजह से चर्चा में आए थे गुरप्रीत

गुरप्रीत गोगी (Gurupreet Gogi) के पास कई लक्गजरी कार और मोटरबाइक होने के बावजूद भी वह 2022 के चुनाव से पहले नामांकण भरने से स्कूटर से चुनाव कार्यालय पहुंचे थे।

पिस्तौल की सफाई के दौरान गोली लगने से मौत

लुधियाना पुलिस ने बताया कि घटनास्थल का मुआयना करने के बाद यह बात पहली नजर में सामने आ रही है कि आप नेता गोगी की मौत खुद की लाइसेंसी पिस्तौल की सफाई करते वक्त गोली चलने से हो गई। उनकी मौत शुक्रवार की रात में करीब 12 बजे के आसपास हुई।

Also Read
View All

अगली खबर