
AAP leaders Claims: We have audio clip of BJP offer to Manish Sisodia
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सुबह ट्वीट कर दावा किया था कि बीजेपी ने उन्हें सीएम पोस्ट का ऑफर दिया है। इसके साथ ही कहा था कि बीजेपी ने उनसे कहा है कि यदि वो बीजेपी के साथ आते हैं तो उनके खिलाफ CBI और ED के सभी केस बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद बीजेपी ने पलटवार करते हुए इन सभी आरोपों को इनकार कर दिया था। अब आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि उनके पास सबूत हैं कि सिसोदिया को ऑफर आया था और बीजेपी को बेनकाब कर सकता है। यदि इन दावों में सच्चाई है तो बीजेपी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस बीच मनीष सिसोदिया ने अल बार फिर ट्वीट कर कहा है कि वो केजरीवाल के साथ कोई गद्दारी नहीं करेंगे।
बीजेपी द्वारा AAP के दावों के खारिज होने के बाद आम आदमी पार्टी के सूत्रों ने कहा है कि 'मनीष सिसोदिया ने जो दावा किया है हमारे पास उसके सबूत हैं। बीजेपी का इस ऑफर से जुड़ा Audio Clip है सबूत के तौर पर।' इसके साथ ही इस दावे में कहा गया है बीजेपी नेता ने उन्हें असम के सीएम, बंगाल के सुवेन्दु अधिकारी के नाम का भी उदाहरण दिया है कि कैसे उन्हें बीजेपी के साथ आने पर लाभ मिला है। हालांकि, आम आदमी पार्टी ने किसी भी बीजेपी नेता का नाम नहीं लिया है।
बता दें कि मनीष सिसोदिया के बीजेपी के ऑफर से जुड़े दावे के बाद सौरभ भारद्वाज, अतिश्री और संजय सिंह ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसी दावे को दोहराया।
अब मनीष सिसोदिया का एक और ट्वीट सामने आया है जिसमें उन्होंने BJP के ऑफर को ठुकरा दिया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "मुझे CM कैंडिडेट बनाने के ऑफर पर BJP को मेरा संदेश, अरविन्द केजरीवाल मेरे राजनैतिक गुरु है, उनसे कभी ग़द्दारी नहीं करूँगा।"
उन्होंने आगे कहा, "मैं CM बनने नहीं आया, मेरा सपना है- देश के हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले, तभी तो भारत न 1 देश बनेगा। पूरे देश में ये काम केवल केजरीवाल कर सकते हैं।"
यह भी पढ़े- मनीष सिसोदिया के BJP जॉइन करने वाले मैसेज पर भाजपा का पलटवार, बोले- जेल जाने की बारी आई तो महाराणा की याद सताई
Updated on:
22 Aug 2022 04:50 pm
Published on:
22 Aug 2022 04:41 pm

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
