5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राम-कृष्ण को नहीं मानने का ऐलान करने वाले दिल्ली के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने दिया इस्तीफा, कही ये बात

AAP Minister Rajendra Pal Gautam Resigns: दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने आज इस्तीफा दे दिया है। हाल ही में वो राम-कृष्ण को नहीं मानने वाले एक शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर विवादों में आए थे। आज उन्होंने पद से त्यागपत्र दे दिया।    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 9 Oct 2022, 6:51 PM IST

rajendra_pal_gautam_arvind_kejriwal.jpg

AAP Minister Rajendra Pal Gautam who was spotted an oath boycotting several Hindu Gods, Resigns

AAP Minister Rajendra Pal Gautam Resigns: भगवान राम और श्री कृष्ण को नहीं मनाने का ऐलान करने वाले दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने आज मंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। राजेंद्र पाल गौतम ने मंत्री पद से त्यागपत्र देते हुए कहा कि मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं लेकिन मैं नहीं चाहता कि मेरी वहज से पार्टी पर किसी भी तरह की आंच आए।

हालांकि उनके इस्तीफे के पीछे गुजरात चुनाव को बड़ा मसला बताया जा रहा है। दरअसल गुजरात विधानसभा चुनाव में आप पूरे दमखम से चुनाव लड़ रही है। आप को यह डर था कि राजेंद्र पाल गौतम के बहाने भाजपा गुजरात के हिंदू वोटरों को पार्टी के खिलाफ कर सकती है। ऐसे में केजरीवाल इस समय कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। एक दिन पहले ही केजरीवाल ने गुजरात में खुद को श्री कृष्ण से जोड़ा था।


हालांकि अभी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अभी राजेन्द्र पाल गौतम का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। वो अभी गुजरात के दौर पर है। माना जा रहा है कि कल गुजरात से लौटकर केजरीवाल राजेंद्र पाल गौतम के इस्तीफे पर फैसला लेंगे। दूसरी ओर राजेंद्र पाल गौतम के इस्तीफे पर भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट करते हुए कहा कि हिंदू द्रोही, राम द्रोही राजेंद्र पाल गौतम का इस्तीफ़ा, जहां कल केजरीवाल को गुजरात की जनता ने ऐसा सबक़ सिखाया कि राजेंद्र पाल गौतम को हटाना पड़ा। ये गुजरात की जीत है, ये हिंदुओं की जीत है।


मालूम हो कि पांच अक्टूबर को मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम बौद्ध धर्म के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यहां का एक वीडियो बाद में वायरल हुआ था। इस वायरल वीडियो में मंत्री राजेंद्र पाल गौतम की मौजूदगी में लोगों को शपथ दिलाई गई कि वो हिंदू देवी-देवताओं की पूजा नहीं करेंगे और न ही उन्हें ईश्वर मानेंगे। इस वीडियो के वायरल होने पर आप मंत्री पर हिंदू देवताओं के अपमान का आरोप लगा था। जिसके बाद आज राजेंद्र पाल गौतम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

यह भी पढ़ें - AAP के मंत्री ने ली शपथ - 'राम-कृष्ण को नहीं मानूंगा', BJP ने घेरा तो देने लगे सफाई