मानसून सत्र में भाग लेने के लिए आप राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पहुंचे तो संसद परिसर में एक कौवे ने उनपर हमला कर दिया। इस घटना की तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दिल्ली भारतीय जनता पार्टी ने इस फोटो पर तंज कसा है।
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा बुधवार को मानसून सत्र में हिस्सा लेने के लिए संसद पहुंचे। इस दौरान संसद परिसर राघव चड्ढा को एक कौवे ने हमला कर दिया है। आप नेता राघव को कौआ चोंच मारने लगा। इस घटना की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आप सांसद राघव चड्ढा फोन पर बात कर रहे है तभी एक कौआ उन पर हमला कर देता है। इसके बाद वे कौवे के हमले से बचते हुए नजर आ रहे है। इस फोटो को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आप नेता पर तंज कसा है। हालांकि इस घटना में उनको कोई चोट नहीं पहुंची है।
एक ट्विटर यूजर बोला- लोकतंत्र पर सीधा हमला
इस फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर लोग तरह तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने लिखा है कि लोकतंत्र पर सीधा हमला। संसद परिसर में आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा को चोंच मार गया पारी कौवा। एक अंशुमान नाम के यूजर ने लिखा है- देख रहे हो विनोद, कौएं तक नही छोड़ रहे हैं इनको। यूजर्स इस प्रकार से फनी कमेंट कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने किया अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर 'भारत मंडपम' का उद्घाटन, G20 नेताओं की होगी बैठक
यह भी पढ़ें- August Bank Holidays : अगस्त में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट