
दिल्ली में कथित शराब घोटाले फंसे आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनवाई के बाद 5 दिन के ED की रिमांड पर भेज दिया है। ED ने कोर्ट से 10 दिन का रिमांड मांगा था। लेकिन कोर्ट ने साफ मना कर दिया। वहीं, इस पूरे मामले में दिल्ली के मख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र पर निशाना साधा है।
ये लोग सारे झूठे केस लगा रहे: CM केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल संजय सिंह की गिरफ्तारी पर कहा कि ये लोग (केंद्र सरकार) सारे झूठे केस लगा रहे हैं। इतने केस लगा लिए, इतनी जांच कर ली लेकिन कुछ निकलता तो है नहीं। इस जांच-जांच के खेल में सबका समय खराब होता है। वहीं, संजय सिंह की गिरफ्तारी के विेरोध में आम आदमी पार्टी का दिल्ली स्थित दफ्तर पर प्रदर्शन जारी है। दिल्ली के अलावा, मुंबई और पुणे में भी आप के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
क्या हुआ सुनवाई में?
रॉउज एवन्यू कोर्ट में हुई सुनवाई में संजय सिंह के वकील को रिमांड कॉपी दी गई है। ईडी के वकील का कहना है कि कुल 2 करोड़ का लेन देन है जिसमें दो अलग अलग ट्रांजेक्शन हुए हैं। वकील ने आरोप लगाया कि 1 करोड़ और दूसरी किश्त में 1 करोड़ का लेन देन संजय सिंह के घर पर हुआ है। ED ने कहा है कि सर्वेश को सजंय सिंह का कर्मचारी है उसको सजंय सिंह के घर पर पैसा दिया गया, दिनेश अरोड़ा ने इसकी पुष्टि की है।
कोर्ट ने नहीं दी 10 दिन की रिमांड
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने ईडी से पूछा कि जब संजय सिंह के खिलाफ आपके पास पुख्ता सबूत थे, तो फिर गिरफ्तारी में इतना वक़्त क्यों लगाया? साथ ही पूछा कि पैसों के जिस लेनदेन की बात आप (ED) कर रहे हैं, तो मामला तो काफी पुराना है, फिर गिरफ्तारी में इतनी देरी क्यों? वहीं जब ईडी ने संजय सिंह की 10 दिन की कस्टडी मांगी तो कोर्ट ने ईडी से पूछा कि संजय सिंह का फोन आपके पास जब्त है, तो कस्टडी क्यों चाहिए?
ये भी पढ़ें: वोट के लिए नोट बांटा तो खैर नहीं, EC ने बताया कब होंगे 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव
Published on:
05 Oct 2023 06:45 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
