
भारत और श्रीलंका में आतंकी संगठन LTTE को फिर से शुरू करने का आरोपी गिरफ्तार
अनुराग मिश्रा
नई दिल्ली। श्रीलंका और भारत में कभी दहशत फैलाने वाले आतंकवादी संगठन लिब्रेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) को फिर से जिंदा करने की साजिश के आरोप में चेन्नई से एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। श्रीलंका और भारत में अवैध ड्रग्स और हथियारों के व्यापार से भी आरोपियों का कनेक्शन पाया गया।
नेशनल इन्वेस्टीगेटिव एजेंसी के मुताबिक़ इस केस का प्रमुख साजिशकर्ता लिंगमए उर्फ ‘आदि लिंगम’ समेत इस मामले में अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एनआईए ने पिछले साल जुलाई में मादक पदार्थों और हथियारों के अवैध कारोबार का मामला दर्ज किया था। चेन्नई निवासी लिंगमए दूसरे आरोपी गुणशेखरन का करीबी सहयोगी है और वह भारत व श्रीलंका में मादक पदार्थों तथा हथियारों के व्यापार से अर्जित धन को वैध बनाने के लिए गुणशेखरन के अवैध लेनदेन में बेनामी के रूप में काम करता था। लिंगमए ने भारत में अपने अवैध रूप से रहने को वैध बनाने के प्रयास में रैकेट के सदस्यों के लिए जाली पहचान दस्तावेज भी बनाए थे।
NIA के मुताबिक़ मामले से संबंधित सभी आरोपी भारत और श्रीलंका में सक्रिय तौर पर अवैध तरीके से मादक पदार्थों का कारोबार कर रहे थे। दोनों देशों में लिट्टे को फिर से जिंदा करने के लिए मादक पदार्थों के कारोबार से मिले धन का उपयोग हथियार जुटाने में कर रहे थे। जांच में ये भी पता चला है कि अवैध मादक पदार्थ हाजी सलीम नाम के व्यक्ति से लिए गए थे, जिसके पाकिस्तान में होने का संदेह है।
Published on:
25 Aug 2023 09:39 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
