2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रियंका गांधी करेंगी मणिपुर और त्रिपुरा का दौरा, कांग्रेस विधायक ने किया खुलासा

Priyanka Gandhi Manipur Visit: त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुदीप रॉय बर्मन ने कहा कि प्रियंका गांधी के जल्द ही मणिपुर और त्रिपुरा का दौरा करने का कार्यक्रम है।

less than 1 minute read
Google source verification
 After Rahul Gandhi now Priyanka Gandhi will visit Manipur and Tripura

मणिपुर में पिछले तीन महीने से चल रही हिंसा के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने मणिपुर का दौरा किया था। उनके मणिपुर दौरे के बाद अब कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जल्द ही त्रिपुरा और हिंसा प्रभावित मणिपुर का दौरा कर सकती हैं। इस बात की जानकारी खुद त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधायक सुदीप रॉय बर्मन ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मणिपुर और त्रिपुरा में पीड़ितों से मिलेंगी प्रियंका

त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुदीप रॉय बर्मन ने आज पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह दौरे के संबंध में उनसे (प्रियंका गांधी) से पहले ही बात कर चुके हैं। उनका जल्द ही मणिपुर और त्रिपुरा का दौरा करने का कार्यक्रम है। इस दौरे के दौरान वह पीड़ितों से मुलाकात करेंगी और उनका दर्द कम करने की कोशिश करेंगी। बर्मन ने बताया कि अपनी त्रिपुरा यात्रा के दौरान कांग्रेस महासचिव गोमती जिले में त्रिपुरेश्वरी मंदिर का दौरा करेंगी।


बर्मन को कांग्रेस कार्यसमिति में शामिल किया गया

रॉय बर्मन को कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) में स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल करने के बाद आज उनके समर्थकों ने पार्टी कार्यालय में अभिनंदन किया। बता दें कि वह त्रिपुरा से पहले कांग्रेस नेता हैं, जिन्हें कांग्रेस कार्य समिति में शामिल किया गया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कार्य समिति में मेरा शामिल होना न केवल व्यक्तिगत गौरव की बात है, बल्कि उन कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए भी गर्व की बात है, जो पूर्वोत्तर राज्य में निडर होकर काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: पहाड़ी राज्यों में आफत बनेगी बारिश, दिल्ली से लेकर दक्षिण तक हल्की बारिश के आसार; जानिए अपने शहर का हाल

Story Loader