13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय

PFI पर प्रतिबंध के बाद असम से भी उठी RSS सहित इन संगठनों की गतिविधियों पर नजर रखने की मांग, विधायक ने कहा- मुस्लमानों के खिलाफ उगला जहर

AIUDF (ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट) विधायक रफीकुल इस्लाम ने PFI पर लगे प्रतिबंध पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों में 100 से अधिक PFI सदस्यों को कई राज्यों से गिरफ्तार किया गया है। NIA और ED जांच कर रही है। जांच के बाद जो इन पर आरोप है अगर वो प्रूफ हो जाता है तो सजा होनी ही चाहिए, लेकिन जो बजरंग दल वाले, विश्व हिंदु परिषद वाले, कई बार RSS वाले उग्र गतिविधि के साथ समाज की शांति भंग करने के लिए काम करते हैं उस पर भी जांच एजेंसियों को नजर रखनी चाहिए। इसके साथ ही विधायक रफीकुल इस्लाम ने कहा कि विश्व हिंदु परिषद और बजरंग दल वाले धर्म संसद बुलाकर उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश सहित कई जगहों पर मुस्लमानों के खिलाफ जहर उगला। इस पर जिस प्रकार से कार्रवाई होनी चाहिए वो नहीं होती है।  

Google source verification

image

Abhishek Kumar Tripathi

Sep 28, 2022