2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाल विवाह मामले में 2211 लोगों की गिरफ्तारी पर भड़के ओवैसी, बोले- असम में BJP मुस्लिमों के खिलाफ

Asaduddin Owaisi on Assam Child Marriages Issue: नॉर्थ ईस्ट स्टेट असम में बाल विवाह के खिलाफ बीते कुछ दिनों से सख्त एक्शन जारी है। सरकार के आदेश पर प्रशासन बाल विवाह के मामले में केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर रही हैं। इस मामले में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने राज्य सरकार की मंशा पर सवाल उठाए है।  

2 min read
Google source verification
asaduddin_owaisi__and_assam_cm.jpg

AIMIM Chief Asaduddin Owaisi on Assam Child Marriages Issue says BJP is in Anti Muslim

Asaduddin Owaisi on Assam Child Marriages Issue: असम में बाल विवाह के खिलाफ राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। राज्य में अभी तक बाल विवाह के मामले में 2211 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बाल विवाह के मामले में गिरफ्तार अधिकतर लोग मुस्लिम समुदाय से है। ऐसे में इस मामले में अब सियासत भी तेज हो चली है। विपक्षी दल के साथ-साथ AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी राज्य सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए है। असदुद्दीन ओवैसी ने असम में बाल विवाह के मामले में हो रही कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि असम में बीजेपी मुस्लिमों के खिलाफ है। इसी के तहत यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा किजिनकी शादी हो चुकी है उन लड़कियों का आप क्या करेंगे? उनकी देखभाल कौन करेगा?


असम में भाजपा की सरकार मुसलमानों के प्रति पक्षपातीः ओवैसी

शनिवार को असम सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि जिनकी शादी हो चुकी है उन लड़कियों का आप क्या करेंगे? उनकी देखभाल कौन करेगा? आपने (असम सरकार) 4,000 मामलें दर्ज़ किए। आप नए स्कूल क्यों नहीं खोल रहे हैं? असम में भाजपा की सरकार मुसलमानों के प्रति पक्षपाती है।


6 साल से भाजपा की सरकार, बाल विवाह जब हुआ तब कहां थे

ओवैसी ने कहा कि ऊपरी असम में भूमिहीन लोगों को जमीन दी लेकिन निचले असम में ऐसा क्यों नहीं कर रहे? ऐसा मुस्लिमों के खिलाफ किया जा रहा है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पूछा कि असम में बीजेपी की 6 साल से सरकार है। लेकिन इसके बाद भी राज्य में बाल विवाह हो रहे है तो यह आपका फेल्योर है। उन्होंने यह भी पूछा कि जब बाल विवाह हो रहा था तब आप कहां थे?



लड़कों को जेल भेज देंगे, लड़कियों का क्या करेंगे?

ओवैसी ने आगे कहा कि बाल विवाह के मामले में इस तरह की गिरफ्तारी कर आप एक नई मुसीबत पैदा कर रहे हैं। बाल विवाह में जिन लड़कियों की शादी हो चुकी है, उनके पति और परिजनों को आप गिरफ्तार कर रहे हैं। अब उन लड़कियों का देखरेख कौन करेगा? ओवैसी ने असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के बयान पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा असम में बाल विवाह के मामले में 4 हजार केस दर्ज किए गए हैं। 4 हजार केस और दर्ज करने की बात कर रहे हैं। लड़कों को गिरफ्तार कर आप जेल भेज देंगे लेकिन लड़कियों क्या करेंगे?

यह भी पढ़ें - असम में बाल विवाह के 4000 से ज्यादा केस दर्ज, अब तक इतने लोगों को किया गिरफ्तार

असम सीएम बोले- बाल विवाह के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी

दूसरी ओर असम में बाल विवाह के खिलाफ चल रहे एक्शन पर मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने कहा कि अब तक पूरे असम में बाल विवाह से संबंधित 4,074 मामले दर्ज़ किए गए जबकि 8,134 लोगों की पहचान आरोपी के रूप में की गई है। आज सुबह तक 2,211 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बाल विवाह के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। हमें लगभग 3,500 लोगों को गिरफ्तार करना होगा।

यह भी पढ़ें - राम मंदिर पर असम CM सरमा का बड़ा बयान, बाबर को लेकर कही ये बात

Story Loader