6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण के दौरान पूर्व राज्यपाल पर भड़के अमित शाह, सरेआम लगाई फटकार, 18 सेकेंड का वीडियो वायरल

Amit Shah: नायडू के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मंच पर बैठे गृह मंत्री अमित शाह तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन के ऊपर बुरी तरह भड़क गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हैदराबाद

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 12 Jun 2024, 3:15 PM IST

तेलगू देशम पार्टी के मुखिया चंद्रबाबू नायडू ने आज आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली। इस दौरान मंच पर एक ऐसी घटना घटी जिसकी अब हर जगह चर्चा हो रही है। दरअसल, नायडू के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मंच पर बैठे गृह मंत्री अमित शाह तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन के ऊपर बुरी तरह भड़क गए और उन्हें 'चेतावनी' देते हुए नजर आ रहे हैं। जिसका अब 18 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

चुनाव हार गई है सौंदरराजन

लोकसभा चुनाव के ऐलान से पहले तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने अपने पद से इस्तीफा देकर बीजेपी ज्वाइन कर लिया था। इसके बाद बीजेपी ने उन्हें चेन्नई दक्षिण से चुनावी मैदान में उतारा लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वहीं अन्नामलाई भी कोयम्बटूर से अपनी सीट नहीं बचा पाए थे। खबर हैं कि सौंदरराजन और तमिलनाडु प्रदेश प्रमुख के अन्नामलाई के समर्थकों के बीच खींचतान की खबरें हैं।

बीजेपी नेता ने जारी किया वीडियो

20 सेकंड के वीडियो में नजर आ रहा है कि सौंदरराजन मंच पर बैठे शाह से बात करती हैं और आगे निकल जाती हैं। इसके बाद शाह उन्हें वापस बुलाते हैं और कुछ समझाइश देते नजर आ रहे हैं। बीजेपी के प्रदेश सोशल मीडिया सेल के उपाध्यक्ष कार्तिक गोपीनाथ की तरफ से वीडियो भी शेयर किया गया है। वह लिखते हैं, 'यह अमित शाह जी की तरफ से तमिलिसाई अक्का को कड़ी चेतावनी जैसा लगता है, लेकिन सार्वजनिक चेतावनी की वजह क्या हो सकती है? सार्वजनिक रूप से गैर जरूरी बयान देना?'

ये भी पढ़ें: मरीज को कंधे पर लादकर अस्पताल ले गए लोग, उद्योग मंत्री के गांव में नहीं है सड़क